मध्य प्रदेश

घर की आग से घबराकर छत से कूदी मां-बेटी, लड़की की मौत, महिला का इलाज जारी..

इंदौर। सागर जिले में बड़ा हादसा हो गया। जहां घर की आग से घबराकर छत में मौजूद मां-बेटी ने छलांग लगा दी। हादसे में 15 वर्षीय बेटी की मौत हो गई। जबकि मां गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल, पुलिस मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है।

जानकारी के मुताबिक, घटना रामपुरा वार्ड की है। जहां बीती देर रात अशोक भायजी के घर में अचानक लग गई। इस दौरान महिला और उसकी बेटी छत पर मौजूद थे। आग की लपटें देख दोनों घबराकर छत से छलांग लगा दी। जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हाे गए। मौके पर पहुंचे लोगों ने दाेनों को इलाज के लिए अस्तपाल में भर्ती कराया।

जहां इलाज के दौरान 15 वर्षीय किशोरी ने दम तोड़ दिया। वहीं, घायल महिला का इलाज जारी है। इधर, आग लगने से बाइक और सामान जलकर स्वाहा हो गया है। स्थानीय लोगाें की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग लगने का कारण अज्ञात है। फिलहाल, कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंचकर घटनाक्रम की जांच शुरू कर दी है।

Back to top button