
जिला शिक्षा अधिकारी मनोज राय ने किया मोहल्ला क्लास का निरीक्षण …
गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले के जिला शिक्षा अधिकारी बनने के बाद मनोज राय अपने एक्शन मोड़ में नजर आने लगे हैं। कल ही जिला शिक्षा अधिकारी मनोज राय ने माध्यमिक शाला कुम्हारी के मोहल्ला क्लास का आकस्मिक निरीक्षण किया और इसके लिए आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए।
इसके साथ ही उन्होंने मरवाही के उत्कृष्ट इंग्लिश मीडियम स्कूल का भी निरीक्षण किया। जिला शिक्षा अधिकारी मनोज राय अपने निरीक्षण के दौरान शिक्षकों को फिजिकल डिस्टेंसिंग का पालन करने व मास्क व सेनेटाइजर का उपयोग करने को कहा है। इसके साथ ही उन्होंने बच्चों के लिए भी मास्क, सेनेटाइजर , हा-थ धोने के लिए साबुन व पानी रखने की सख्त हिदायत भी दी।
इस निरीक्षण में जिला शिक्षा अधिकारी मनोज राय के साथ पेंड्रा के बीईओ एसएन साहू, मरवाही के बीईओ दिलीप कुमार पटेल, बेलझिरिया के सीएसी दिलीप राय व मरवाही के सीएसी अजय राय भी साथ में थे।















