छत्तीसगढ़बिलासपुर

दयालबंद गुरुद्वारा में अब ऑक्सीजन की सुविधा …

बिलासपुर। श्रीगुरु सिंह सभा गुरुद्वारा दयालबंद बिलासपुर एवं समूह साध संगत के सयुक्त प्रयासों से ऑक्सिजन कनसनट्रेटर की सेवाएं की जा रही है। जिसमें ऑक्सिजन ट्यूविन पाईप के साथ ऑक्सीजन लेने के लिए लगाई जा सकती है, जो इमरजेंसी में सास लेने में तकलीफ वाले मरीज के लिए लाभ दायक हैं। इस कोरोना महामारी में हास्पिटल में बेड नहीं मिल रहे हैं। ऐसी हालत में जब तक मरीज को जगह मिले या एम्बुलेन्स आने में देरी हो तब तक यह सांस लेने में ऑक्सीजन मशीन लाभदायक होगी। इसे तत्काल घर ले जाकर लगा सकते हैं। 4 से 5 घंटे परेशानी से बचाएगी। 2 मशीन सेवा शुरू की, 2 मशीन व गैस सेट जल्द आ जाएंगे। इसके साथ ही आवश्यक किट भी दी जाएगी। ज्ञानी मान सिंह ने करोना महामारी को संसार से दूर करने की अरदास की।

मशीन गुरुद्वारा दयालबंद से लेना होगा एवं काम हो जाने के बाद वापस वही भेजना होगा। मशीन का उपयोग करने के पूर्व तीन हजार रुपए डिपॉजिट देना होगा जो रिफंडेबल है। उपयोगकर्ता को 2 सौ रुपए प्रतिदिन मेंटेनेस खर्चा देना होगा। मशीन ले जाने वाले को आधार कार्ड की फ़ोटो कॉपी एवं 2 मोबाइल नंबर देना होगा।

अन्य जानकारी के लिये प्रितपाल सिंह गम्भीर, सुरेन्द्र सिंह गुम्बर, प्रिंस भाटिया, दर्शन छाबड़ा, भूपेन्द्र सिंह गांधी, जसपाल सिंह होरा, जसपाल सिंह सेठी, तनवीर सिंह छाबड़ा लवली, अजीत सिंह गम्भीर, अजीत सिंह टुटेजा, इंदरजीत सिंह सलूजा, रूबी कौर छाबड़ा से संपर्क कर सकते हैं।

इस सेवा कार्य में अनील सलूजा, पवन अजमानी, गुरु सिंह सभा गुरुद्वारा दयालबंद के अध्यक्ष त्रिलोचन सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष मनजीत सिंह अरोरा, पूर्व अध्यक्ष गुरदेव सिंह गांधी, अमोलक सिंह टुटेजा, अजीत सिंह गम्भीर, गुरमीत सिंह गम्भीर, जगदीप सिंह मक्कड़, गोल्डी सिंह, असितपल सिंह जुनेजा, हरजीत सिंह छाबड़ा का विशेष योगदान रहा। 

Back to top button