छत्तीसगढ़बिलासपुर

कांग्रेस भवन के लिए आवंटित सामुदायिक भवन का विरोध कर रहे पार्षद राजेश सिंह सहित सात अन्य गिरफ्तार …

बिलासपुर। कांग्रेस भवन के लिए नगर निगम के प्रस्ताव और शासन द्वारा आवंटित सामुदायिक भवन का तिलक नगर के पार्षद सहित भाजपा नेताओं को पुलिस ने आज गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद सभी को कोनी थाना में बैठाया गया। भाजपा के कोई भी बड़े नेता या पदाधिकारी इस प्रदर्शन में शामिल नहीं हुए जो चर्चा का विषय है।

नेहरू चौक तिलकर नगर में कांग्रेस भवन है। इस भवन से लगे हुए शासकीय सामुदायिक भवन को कांग्रेस भवन के लिए आवंटित कर दिया गया है। नगर निगम से प्रस्ताव परित कर इसे राज्य शासन को भेजा गया। इस फैसले के खिलाफ में भाजपा के लोग भी हैं लेकिन सब दबे रूप से विरोध कर रहे हैं। तिलक नगर के पार्षद राजेश सिंह ने अपने वार्ड के लोगों की भावनाओं को ध्यान में रखकर आज विरोध करने सामुदायिक भवन के पास एकत्र हुए, जिसमें इस वार्ड के पूर्व पार्षद बबलु कश्यप सहित गजेंद्र भुरंगी, विपिन नायु पंकज श्रीवास्तव, नारायण राव सिल्लेदार, चिन्नु सहित अन्य लोग शामिल थे। सुबह साढ़े दस बजे विरोध के लिए एकत्रित होने के बाद 11 बजे के करीब वहां पुलिस पहुंची और सभी को गिरफ्तार कर कोनी थाना ले जाया गया। कोनी थाना में लगभग 3 घंटे ये सभी बैठे रहे।

विरोध प्रदर्शन की जानकारी भाजपा संगठन और यहां के कर्ता-धर्ता को दे दी गई थी मगर संगठन के पदाधिकारी या भाजपा के कोई भी बडे नेता इनके समर्थन में कोनी थाना नहीं पहुंचे। गिरफ्तार लोगों ने थाने से ही कई पार्षदों और भाजपा नेताओं को जानकारी दी मगर सब कन्नी काटते रहे। खास बात ये है कि गिरफ्तार किए गए लोगों में एक कांग्रेस के बड़े नेता का भी खास है। पुलिस वाले और दूसरे लोग इस बात का चटकारे लेकर मजा ले रहे हैं।

Back to top button