Uncategorized

उत्तर प्रदेश में कोरोना बरपा रहा कहर : हालात बदतर, पॉजिटिव उप मुख्यमंत्री की बिगड़ी तबियत …

लखनऊ । कोरोना पॉजिटिव उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा की तबीयत बिगड़ने पर मंगलवार को पीजीआई में भर्ती हुए हैं। कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर होम आइसोलेशन में थे। आईसीयू में भर्ती उप मुख्यमंत्री का सिटी स्कैन और एक्सरे के साथ खून की जांच के नमूने लिए गए हैं। उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने ट्वीट कर यह जानकारी दी। कहा- भगवान राम की अनुकम्पा से मैं स्वस्थ होकर पुन: दोगुनी ऊर्जा से सम्पूर्ण प्रदेशवासियों की सेवा में तत्पर हो सकूंगा

उप मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर बताया कि कुछ दिनों से उनका स्वास्थ्य ठीक नहीं था। इस पर उन्होंने कोरोना की जांच करवाई। जांच के दौरान उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव निकली। इसके बाद उन्होंने खुद को होम आइसोलेट कर लिया। डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा था। मंगलवार को उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा की हालत बिगड़ी तो उनकी बेहतर इलाज के लिए पीजीआई में भर्ती कराया गया।

उप मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर कहा कि मुझे विश्वास है कि आप सभी की शुभकामनाओं से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश कोरोना के खिलाफ जंग जीत सकेगा। भगवान राम की अनुकम्पा से मैं स्वस्थ होकर पुन: दोगुनी ऊर्जा से सम्पूर्ण प्रदेशवासियों की सेवा में तत्पर हो सकूंगा।

Back to top button