कांग्रेस का “शहरी जन घोषणा पत्र 2019” जारी, देखिये 10 बिंदुओं में पूरा घोषणा पत्र
रायपुर (दीपक दुबे)। छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल सरकार के एक साल पूरा होने के अवसर पर आज रायपुर के कांग्रेस कार्यालय में भव्य आयोजन किया गया। इसके बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पीसीसी कार्यालय में नगरीय निकाय चुनाव के लिए के लिए कांग्रेस ने मंगलवार को अपना घोषणा पत्र जारी किया, शहरी जन घोषणा पत्र 2019 के नाम से कांग्रेस ने अपना घोषणा पत्र जारी किया है, ‘कांग्रेस का इरादा समावेशी विकास का दावा’ इसे पार्टी ने अपना टैग लाइन बनाया है।
आपको बता दें चार पेज के घोषणा पत्र में कांग्रेस ने 10 बिंदुओं को शामिल किया है। बता दें कि 19 नवंबर को निकाय चुनाव के प्रचार थम जाएगा, ठीक इससे दो दिन पहले कांग्रेस ने अपना घोषणा पत्र जारी किया है।
इन मुद्दों को किया शामिल
निकाय चुनाव के लिए कांग्रेस ने 10 बिंदुओं का घोषणा पत्र जारी किया है, 10 में से 4 घोषणाएं गांधी-नेहरू के नाम पर हैं, महात्मा गांधी शहरी सम्मान पुरस्कार योजना, जवाहर जिम योजना, इंदिरा गांधी हरित अभियान, राजीव गांधी ज्ञानोदय केंद्र को शुरू करने का किया वादा कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में किया है, कांग्रेस ने पुरानी योजनाओं को ही नए नाम से घोषणा पत्र में शामिल किया है, साथ ही आर्थिक एवं कौशल विकास से समावेशी शहर का निर्माण, नरवा, गरवा, घुरवा बाड़ी, टेंकर मुक्स शहर और पेयजल, प्रशासनिक कसावट, पारदर्शिता और घर पहुंच सेवा, भू-अधिकार और पट्टाधारियों के पट्टे का नवीनीकरण, सफाई व्यवस्था जैसे मुद्दों को भी शामिल किया है |
यह शहरी जन घोषणा पत्र 2019′ के नाम से जारी किया गया है। मंत्री शिव डहरिया ने घोषणा पत्र के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि –
- मुख्यमंत्री मितान योजना लागू होगी
- शहरी क्षेत्रों में जिम खोले जाएंगे
- चिन्हिंत वार्डों में राजीव गांधी ज्ञानोदय केंद्र
- स्थानीय प्रतिभाओं को महात्मा गांधी पुरस्कार
- घोषणा पत्र में सभी सुविधाओं का ध्यान रखा जाएगा
- विसर्जन के लिए कुंड बनाए जाएंगे
- घाटों में महिलाओं के लिए चेंजिंग रुम बनाए जाएंगे