मध्य प्रदेश

कांग्रेस ने ‘मुंह पर ताला लगाकर,’ और काली पट्टी बांधकर किया विरोध प्रदर्शन

राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता खत्म करने के खिलाफ कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन

भोपाल। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष एवं कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की लोकसभा से सदस्यता समाप्त करने पर कांग्रेस पूरे देश में मुखर होकर विरोध जता रही है। केंद्र और प्रदेश की भाजपा और देश में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और प्रदेश में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का तानाशाही रवैया पूरे देश को दीमक की तरह खोखला करता जा रहा है। भाजपा नेताओं द्वारा देश के लोकतंत्र का जिस तरह मखौल उड़ाया जा रहा है, देशवासियों ने कभी इस तरह की भाजपा द्वारा की जा रही काली करतूती की कल्पना भी नहीं की होगी।

प्रदेश कांग्रेस की प्रवक्ता दीप्ति सिंह के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने राहुल गांधी की संसद से सदस्यता समाप्त किये जाने के विरोध में आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय के सामने भाजपा सरकार की लोकतंत्र विरोधी नीति के खिलाफ मुंह पर ताला लगाकर और काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार देश की जनता के मुंह पर ताला लगाना चाहती है। राहुल गांधी के सच बोलने पर भाजपा ने उनकी संसद से सदस्यता समाप्त करने पर उनके मुंह पर ताला लगाने का अलोकतांत्रिक कृत्य किया है।

सच की आवाज उठाने वालों के मुंह पर ताला लगाना चाहती है, तानाशाही भाजपा सरकार

इस अवसर पर दीप्ति सिंह ने कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से भाजपा जहां बौखलायी हुई है, वहीं तानाशाही रवैया अपनाकर जनता को भ्रमित कर देश में अराजकता का माहौल बना रही है। जहां अडानी-अंबानी की बात आती है, मोदी चुप रहते हैं। देश में व्याप्त महंगाई, बेरोजगारी, किसानों पर अत्याचार, महिलाओं के साथ अपराध जैसी तमाम घटनाओं पर लगाम लगाने के बजाय राष्ट्रवाद और हिन्दू-मुस्लिम के नाम पर देश को बांटने का काम कर रही है भाजपा। राहुल गांधी देश की जनता की आवाज है, वे विपक्ष में रहकर भाजपा सरकार की जननीतियों को उजागर करने के लिए मुखरता से अपनी बात संसद में रखते हैं। लोकतंत्र पर प्रहार कर ऐसे जननेता के साथ इस प्रकार की कार्यवाही की जाना भाजपा और उसके नेता कुंठा से ग्रसित हो गये हैं। राहुल गांधी जी देश की जनता के अधिकारों के लिए मजबूती के साथ खड़े हैं। अब देश की जनता ही राहुल गांधी जी के समर्थन में खड़ी होकर भाजपा को सबक सिखायेगी।

प्रदर्शन में ये रहे शामिल

विरोध प्रदर्शन में कांग्रेस पदाधिकारीगण केके. मिश्रा, विभा बिंदू डागौर, स्वदेश शर्मा, अभिनव बरोलिया, रवि वर्मा, कुंदन पंजाबी, अपराजिता पांडे, प्रशांत गुरूदेव, फरहाना खान, सतीश कनौजिया, अतुल मालवीय, नितिन राजोरिया, सुशील प्रजापति, शाहिद खान, संतराम, मनीष तोलानी, गौतम मौरे, ललित प्रजापति, हेमलता, संगीता सरिता सिंह, सचिन मौरे सहित बड़ी संख्या में महिला कांग्रेस नेत्रियां और कांग्रेसजन उपस्थित थे।

Back to top button