मुंगेली

काम नहीं आया कांग्रेस का तिकड़म, मुंगेली नगर पालिका में भाजपा का कब्जा

मुंगेली। अपना अध्यक्ष बनाने के लिए पिछले दो दिनों में कांग्रेस ने कई तरह की तकड़म चली लेकिन मुंगेली नगर पालिका परिषद मे बीजेपी का कब्जा  का कब्जा हो गया।   अध्यक्ष संतुलाल सोनकर व उपाध्यक्ष  मोहन मल्लाह को मिला जीत मिल गयी।

मुंगेली नगरपालिका का चुनाव इस बार काफी प्रतिष्ठापूर्ण रहा है। जिला बन जाने के बाद से लोगों की महत्वाकांक्षा भी बढ़ी है। भाजपा और कांग्रेस दोनों दलों के लोग जोड़-तोड़ कर चुनाव जीतने की तैयारी में  लगे थे। नगरपालिका में वार्डों का चुनाव और उसके परिणाम में 22 सदस्यीय पार्षदों में 11 पार्षद भाजपा के हैं 9 कांग्रेस, 1 जोगी कांग्रेस और 1 निर्दलीय है। 1 निर्दलीय ने भाजपा का दामन थाम लिया। इस तरह भाजपा के अब 12 पार्षद हो गए । जोगी कांग्रेस के 1 पार्षद हैं लेकिन उसने अपना पत्ता नहीं खोला है। कांग्रेस के 9 पार्षद में 3 अध्यक्ष बनना चाह रहे थे। जाहिर है कांग्रेस में अबकी बार एका नहीं रही।

आज हुए निर्वाचन में भाजपा ने यहां से जीत दर्ज कर कांग्रेस की तिकड़म को फेल कर दिया। अध्यक्ष संतुलाल सोनकर व उपाध्यक्ष  मोहन मल्लाह को मिला जीत मिल गयी।

Back to top button