मुंगेली

मुख्यमंत्री 9 जनवरी को मुंगेली में कबीर समागम में शामिल होंगे, कलेक्टर डॉ. भूरे ने लिया तैयारियों का जायजा

मुंगेली। प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 9 जनवरी को मुंगेली आयेंगे और यहां सद्गुरू कबीर संत समागम समारोह में शामिल होंगे। आज बारिश में कलेक्टर सहित अधिकारियों ने उनके आगमन के मद्देनजर स्थल व तैयारियों का जायजा लिया तथा आवश्यक निर्देश दिए।

  मुख्यमंत्री श्री बघेल के दौरा कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री 9 जनवरी को दोपहर 12.50 बजे राजनांदगांव के पीटीएस मैदान से हेलीकाप्टर द्वारा प्रस्थान कर दोपहर 1.35 बजे जिला मुख्यालय मुंगेली आयेंगे और यहां सद्गुरू कबीर संत समागम समारोह में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री श्री बघेल के लिए दोपहर 2.35 से 3.05 बजे तक का समय आरक्षित रहेगा। मुख्यमंत्री श्री बघेल अपरान्ह 3.05 बजे मुंगेली से हेलीकाप्टर द्वारा दुर्ग जिले के लिए प्रस्थान करेंगे। इसके लिए स्थल निरीक्षण करने कलेक्टर डां.सर्वेश्वर नरेंद्र भूरे व ,एस.पी सी.डी टंडन आज पहुंचे और निर्देश दिया।

Back to top button