मध्य प्रदेश

भोजपुरी और पुरबिया समाज का छठ महापर्व: घाट सजे, नहाय-खाय की रस्म हुई, आज खरना, कल डूबते हुए सूर्य को दिया जाएगा अर्घ्य…

इंदौर। भोजपुरी और पुरबिया समाज का छठ महापर्व का शुभारंभ शुक्रवार को नहाए खाए की रस्म के साथ हुआ। इस बार सूर्य उपासना का यह पर्व लगातार दूसरी बात भी रविवार को है। शनिवार को छठी मैया को चावल गुड़ और खीर का भोग लगे के बाद ही 36 घंटे का निर्जला व्रत शुरू किया जाएगा।

रविवार को शहर की 50 स्थान पर श्रद्धालु अस्त होते सूरज को अर्ध देकर पूजा आरती की जाएगी। कई घाटों पर भोजपुरी गायक छठ मैया के गीत जाएंगे। जबकि बरखेड़ा सरस्वती स्कूल परिसर में पूजा स्थल के पास मेला भी लगाया जाएगा।

 घरों में महिलाओं ने स्नान के बाद विशेष पकवान बनाए और उनका सेवन किया। शनिवार को खरना और रविवार को छत पर सूर्य उपासना का मुख्य आयोजन शीतल दास की बगिया समेत शहर के करीब 50 घाटों और मंदिरों में होगा।

Back to top button