राजस्थान

  • राजस्थान में BJP के टिकट बंटवारे पर घमासान, अलवर में मंडल अध्यक्षों ने दिया इस्तीफा

    जयपुर नगरीय निकाय चुनाव में प्रत्याशी चयन को लेकर भाजपा का मंथन रविवार को चौथे दिन भी आधी रात के बाद तक जारी रहा। करीब 4 से 5% सीटों पर अभी अंतिम फैसला नहीं हो सका। पार्टी इन सीटों पर आज फैसला करेगी। प्रदेश कार्यालय में प्रत्याशी चयन में गोपनीयता बनाए रखने पर जोर दिया जा रहा है। प्रत्याशी चयन को लेकर हुई बैठक में मोबाइल को लेकर सख्ती रही।…

  • BJP की जयपुर टिकट लिस्ट में बड़ा ट्विस्ट, पूर्व मेयर ज्योति खंडेलवाल समेत कई दलबदलुओं पर दांव

    जयपुर  राजस्थान में जयपुर नगर निगम चुनाव 2026 के लिए नामांकन दाखिल करने के आखिरी दिन आखिरकार भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपने अधिकृत प्रत्याशियों के नामों का ऐलान कर दिया है। शहर के 150 से अधिक वार्डों में टिकट पाने की होड़ और आंतरिक बगावत की आशंका के चलते भाजपा संगठन के सामने कड़ी चुनौती खड़ी थी। भाजपा प्रदेश कार्यालय में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ और जयपुर…

  • दूध विक्रेताओं का बड़ा फैसला: 1 से 3 सितंबर तक सप्लाई बंद, फिर 80 रुपये लीटर होगा भाव

    सवाई माधोपुर  पशुपालन महंगा होने के चलते दूध के दाम बढ़ाने का फैसला किया गया है। चौथ का बरवाड़ा में दूध देने वाले किसानों और दूध विक्रेताओं की बैठक में एक सितंबर से दूध 80 रुपए प्रति लीटर और भैंस का घी 1500 रुपए प्रति किलो बेचने पर सहमति बनी। वहीं 1 से 3 सितंबर तक दूध की सप्लाई बंद रखने का निर्णय लिया गया है। तय निर्णय का उल्लंघन…

  • 4.34 करोड़ लाभार्थियों पर संकट के बादल, POS मशीनों का टेंडर आचार संहिता में अटका

    जयपुर प्रदेश में खाद्य सुरक्षा योजना के तहत करोड़ों लाभार्थियों को मिलने वाले गेहूं के वितरण पर आने वाले दिनों में संकट खड़ा हो सकता है। प्रदेश की करीब 27 हजार राशन दुकानों पर गेहूं वितरण और लाभार्थियों के सत्यापन में इस्तेमाल होने वाली पोस (पॉइंट ऑफ सेल) मशीनों के रखरखाव का टेंडर चुनाव आचार संहिता में फंस गया है। मौजूदा रखरखाव फर्म की अवधि 4 सितंबर को समाप्त हो…

  • NEET-PG परीक्षा में अव्यवस्था: जयपुर के दो केंद्रों के अभ्यर्थियों की री-एग्जाम 5 सितंबर को

    जयपुर सीतापुरा स्थित आईओएन डिजिटल जोन (iON Digital Zone) सेंटर पर नीट-पीजी 2026 की परीक्षा को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। बिजली गुल होने की समस्या के चलते दो परीक्षा केंद्रों पर प्रभावित अभ्यर्थियों के लिए पुनः परीक्षा आयोजित करने का निर्णय लिया है। नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (एनबीईएमएस) के मुताबिक, इस सेंटर पर परीक्षा के लिए आवंटित सभी अभ्यर्थियों की परीक्षा अब 5 सितंबर 2026…

  • पति-पत्नी, भाई-बहन और रिश्तेदार मैदान में, अलवर नगर निगम चुनाव में परिवारवाद का दिखा रंग

    अलवर नगर निगम चुनाव में नामांकन के साथ ही सियासी तस्वीर तेजी से साफ होने लगी है। वार्ड आरक्षण के कारण बदले समीकरण के चलते कई पूर्व और निवर्तमान पार्षदों को अपनी रणनीति बदलनी पड़ी है। किसी ने पत्नी, बहन, पुत्रवधू और किसी ने नजदीकी रिश्तेदारों को चुनाव मैदान में उतारा है। इस बार चुनावी मैदान में सिर्फ पार्टी और प्रत्याशियों की ताकत ही नहीं, बल्कि परिवार की राजनीतिक पकड़…

  • NEET-PG परीक्षा के बीच पावर कट से मचा हड़कंप, एक घंटे में 4 बार बंद हुए सिस्टम

    जयपुर  राजस्थान की राजधानी जयपुर में NEET-PG 2026 की परीक्षा के दौरान सीतापुरा स्थित आईओएन डिजिटल जोन (iDZ) सेंटर पर अचानक बिजली चली गई। परीक्षा चल रही थी, तभी लाइट चली जाने से सेंटर पर अफरा-तफरी मच गई। परीक्षा कंप्यूटर पर हो रही थी, इसलिए बिजली जाते ही परीक्षा का काम भी रुक गया। इससे वहां परीक्षा दे रहे अभ्यर्थी परेशान हो गए और उनकी नाराजगी बढ़ने लगी। कुछ ही…

  • जयपुर में हंगामे के बाद NEET-PG परीक्षा रद्द, प्रभावित अभ्यर्थियों के लिए नई डेट घोषित

    जयपुर राजस्थान के जयपुर में नीट पीजी परीक्षा के दौरान बड़ी अव्यवस्था सामने आई है. सीतापुरा स्थित आईओएन डिजिटल जोन (iDZ) परीक्षा केंद्र पर ऐन परीक्षा के वक्त बिजली गुल हो जाने से हड़कंप मच गया. जिसके चलते इस सेंटर की परीक्षा रद्द कर दी गई है. अब इस केंद्र के परीक्षार्थियों के लिए परीक्षा पांच सितंबर को होगी।  परीक्षा देने पहुंचे डॉक्टरों ने आरोप लगाया कि कंप्यूटर बार-बार बंद…

  • अगस्त में सूखा-सूखा रहा उदयपुर, दशक की सबसे कम बारिश; अब सितंबर से उम्मीद

    जयपुर  मानसून सीजन में जून तक सामान्य शुरुआत के बाद अगस्त में उदयपुर में बारिश का सिलसिला थम गया। इस साल जून तक 258 मिमी बारिश दर्ज होने के बाद अगस्त तक कुल बारिश का आंकड़ा 304 मिमी पहुंचा है। यानी अगस्त में अब तक सिर्फ 46 मिमी बारिश हुई। पिछले 10 साल के अगस्त के आंकड़ों से तुलना करें तो यह बारिश सामान्य से करीब 80.6 फीसदी कम है।…

  • पोप लियो XIV ने AI को लेकर जताई चिंता, बोले- तकनीक मानवता की सेवा करे

    जयपुर, मुख्य सचिव एवं इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ एडमिनिस्ट्रेटिव साइंसेज (आईआईएएस) के अध्यक्ष वी. श्रीनिवास ने शुक्रवार को वेटिकन सिटी में पोप लियो XIV से मुलाकात की। इस अवसर पर आईआईएएस के 520 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने पोप लियो XIV के ‘स्पेशल ब्लेसिंग’ में भाग लिया। पोप ने राजस्थान और भारत के विकास एवं प्रगति के लिए आशीर्वाद और शुभकामनाएं दीं। श्रीनिवास ने इस मुलाकात को अत्यंत गौरवपूर्ण अनुभव बताते हुए मानवता…

  • राजस्थान में बारिश का इंतजार बढ़ा, 21% कम बरसात; 4-5 सितंबर से मानसून फिर एक्टिव होने की उम्मीद

    जयपुर  राजस्थान में मानसून फिलहाल ब्रेक पर है। मानसून सीजन शुरू होने के बाद शुक्रवार पहला ऐसा दिन रहा, जब प्रदेश में कहीं भी बारिश दर्ज नहीं हुई। बारिश थमने और दिनभर तेज धूप रहने से कई शहरों में गर्मी और उमस बढ़ गई। जयपुर, टोंक, अलवर समेत 15 शहरों में दिन का तापमान 35 डिग्री सेल्सियस या इससे अधिक दर्ज किया गया। वहीं, श्रीगंगानगर में पारा 40 डिग्री के…

  • जयपुर में रोडवेज स्टॉपेज बंद होने से जनता परेशान, हाईकोर्ट ने परिवहन सचिव से मांगी स्टेटस रिपोर्ट

    जयपुर  राजस्थान हाईकोर्ट ने नारायण सिंह सर्कल पर राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम (आरएसआरटीसी) के टिकट काउंटर व बसों के स्टॉपेज को बंद करने के फैसले तथा उससे हो रही जन-असुविधा पर सुनवाई की। न्यायाधीश इंद्रजीत सिंह एवं न्यायाधीश संदीप तनेजा की खंडपीठ ने परिवहन सचिव से रोडवेज के रुख पर स्टेटस रिपोर्ट मांगी है। मामले की अगली सुनवाई 7 सितंबर तय की गई है। न्यायमित्र विमल चौधरी ने 26…

  • सुबह 4 बजे शोरूम में लगी भयंकर आग, 40 इलेक्ट्रिक वाहन समेत ऑटो पार्ट्स स्टोर राख

    सीकर  राजस्थान के सीकर शहर में शनिवार तड़के एक बड़ा हादसा हो गया। सर्किट हाउस के सामने स्थित दो इलेक्ट्रिक व्हीकल शोरूम में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे दोनों शोरूम में रखे लगभग 40 इलेक्ट्रिक वाहन जल गए। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि उसने पास ही स्थित एक अन्य ऑटो पार्ट्स के शोरूम को भी अपनी चपेट…

  • विद्या संबल योजना के तहत शिक्षकों की नियुक्ति शुरू, जयपुर में 638 रिक्त पदों पर मिलेगा मौका

    जयपुर  सरकारी विद्यालयों में रिक्त पदों पर शिक्षकों की वैकल्पिक व्यवस्था के लिए शिक्षा विभाग ने विद्या संबल योजना के तहत गेस्ट फैकल्टी शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू कर दी है। योजना के प्रथम चरण में माध्यमिक शिक्षा विभाग के विद्यालयों में रिक्त पदों पर नियुक्ति दी जाएगी। बता दें कि जयपुर जिले के सभी ब्लॉक में कुल 638 पद रिक्त है। इनमें गणित, अंग्रेजी, हिंदी, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान और…

  • जेलों में दिखा भाई-बहन का भावुक मिलन, जयपुर-अजमेर-कोटा में बहनों ने बांधी राखी

    जयपुर   रक्षाबंधन के त्योहार पर शुक्रवार को राजस्थान की जेलों में भाई-बहन के रिश्ते की भावुक तस्वीर देखने को मिली। जयपुर, अजमेर, कोटा समेत राजस्थान की अलग-अलग जेलों में सुबह से ही बहनें अपने भाइयों को राखी बांधने पहुंचीं। किसी ने भाई की कलाई पर राखी बांधी, किसी ने मिठाई खिलाई तो किसी ने कुछ देर बात कर अपना मन हल्का किया। लंबे समय बाद भाई से मिलने की खुशी…

  • राजस्थान रोडवेज का राखी पर तोहफा: सामान्य बसों में 28-29 अगस्त तक फ्री सफर, AC वोल्वो पर किराया लगेगा

    जयपुर  राजस्थान से दूसरे राज्य में जाने वाली बसों में यह छूट केवल राजस्थान की सीमा तक लागू होगी। राज्य की सीमा पार करने के बाद की यात्रा के लिए निर्धारित किराया देना होगा। ऐसे यात्रियों को दूसरे राज्य में तय दूरी के अनुसार किराया चुकाना पड़ेगा। रक्षाबंधन के त्योहार पर राजस्थान की महिलाओं और बालिकाओं के लिए राजस्थान रोडवेज ने बड़ी राहत दी है। रक्षाबंधन के मौके पर महिलाएं…

  • किसानों को तय मात्रा में ही मिलेगी खाद? राजस्थान ने केंद्र को भेजा यूरिया-डीएपी बिक्री सीमा का प्रस्ताव

    जयपुर  यूरिया और डीएपी की उपलब्धता व वितरण व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए कृषि आयुक्तालय राजस्थान ने उर्वरक बिक्री की सीमा तय करने का प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजा है। कृषि आयुक्तालय राजस्थान जयपुर की ओर से 25 अगस्त को कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय को भेजे पत्र में उर्वरक बिक्री का एक फ्रेमवर्क प्रस्तावित किया गया है। प्रस्ताव के अनुसार यूरिया के लिए प्रति हेक्टेयर 5 बैग व…

  • राजस्थान निकाय चुनाव में पहले दिन सुस्ती, जयपुर के 150 में सिर्फ 9 वार्डों से आए नामांकन

    जयपुर   प्रदेश में 309 नगरीय निकायों के 10,245 वार्डों के लिए नामांकन प्रक्रिया गुरुवार से शुरू हो गई। पहले दिन 967 उम्मीदवारों ने 1144 नामांकन पत्र दाखिल किए। अब 29 और 31 अगस्त को ही पर्चे भरे जा सकेंगे। 28 अगस्त को रक्षाबंधन और 30 अगस्त को रविवार का अवकाश होने के कारण इन दोनों दिन नामांकन नहीं होंगे। राज्य निर्वाचन आयोग ने 31 अगस्त को नामांकन की अंतिम तिथि…

  • बंजर जमीन पर जैविक खेती से बंपर कमाई, बाबूलाल माली बने किसानों के रोल मॉडल

     समदड़ी (बाड़मेर)  खेती को सिर्फ एक पारंपरिक जीवनयापन का जरिया मानने के बजाय यदि आधुनिक सोच, सही तकनीक और पूरी तरह जैविक पद्धतियों के साथ अपनाया जाए, तो यह बंजर जमीन पर भी बंपर आमदनी का मजबूत जरिया बन सकती है। राजस्थान के बाड़मेर जिले के समदड़ी क्षेत्र स्थित भूरानी गांव के निवासी एवं पूर्व सरपंच बाबूलाल माली इसका एक प्रत्यक्ष और प्रेरणादायक उदाहरण बनकर उभरे हैं। जनप्रतिनिधि के रूप…

  • लेवल-1 शिक्षक भर्ती में नियुक्तियों पर फिर बढ़ी अंतरिम रोक, चयन बोर्ड को जवाब के लिए दो हफ्ते

    जयपुर राजस्थान हाईकोर्ट ने तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती-2025 के लेवल-1 पदों की नियुक्ति पर लगी अंतरिम रोक अगली सुनवाई तक बढ़ा दी है। न्यायाधीश समीर जैन की एकलपीठ में सुनवाई के दौरान राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (आरएसएसबी) ने जवाब दाखिल करने के लिए अतिरिक्त समय मांगा। परिणाम में बदलाव करना मुश्किल याचिकाकर्ताओं के अधिवक्ता रामप्रताप सैनी ने कहा कि इस चरण में नियुक्तियां देने से तीसरे पक्ष के अधिकार बन…

Back to top button