राजस्थान
-
राजस्थान निकाय चुनाव में पहले दिन सुस्ती, जयपुर के 150 में सिर्फ 9 वार्डों से आए नामांकन
जयपुर प्रदेश में 309 नगरीय निकायों के 10,245 वार्डों के लिए नामांकन प्रक्रिया गुरुवार से शुरू हो गई। पहले दिन 967 उम्मीदवारों ने 1144 नामांकन पत्र दाखिल किए। अब 29 और 31 अगस्त को ही पर्चे भरे जा सकेंगे। 28 अगस्त को रक्षाबंधन और 30 अगस्त को रविवार का अवकाश होने के कारण इन दोनों दिन नामांकन नहीं होंगे। राज्य निर्वाचन आयोग ने 31 अगस्त को नामांकन की अंतिम तिथि…
-
बंजर जमीन पर जैविक खेती से बंपर कमाई, बाबूलाल माली बने किसानों के रोल मॉडल
समदड़ी (बाड़मेर) खेती को सिर्फ एक पारंपरिक जीवनयापन का जरिया मानने के बजाय यदि आधुनिक सोच, सही तकनीक और पूरी तरह जैविक पद्धतियों के साथ अपनाया जाए, तो यह बंजर जमीन पर भी बंपर आमदनी का मजबूत जरिया बन सकती है। राजस्थान के बाड़मेर जिले के समदड़ी क्षेत्र स्थित भूरानी गांव के निवासी एवं पूर्व सरपंच बाबूलाल माली इसका एक प्रत्यक्ष और प्रेरणादायक उदाहरण बनकर उभरे हैं। जनप्रतिनिधि के रूप…
-
लेवल-1 शिक्षक भर्ती में नियुक्तियों पर फिर बढ़ी अंतरिम रोक, चयन बोर्ड को जवाब के लिए दो हफ्ते
जयपुर राजस्थान हाईकोर्ट ने तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती-2025 के लेवल-1 पदों की नियुक्ति पर लगी अंतरिम रोक अगली सुनवाई तक बढ़ा दी है। न्यायाधीश समीर जैन की एकलपीठ में सुनवाई के दौरान राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (आरएसएसबी) ने जवाब दाखिल करने के लिए अतिरिक्त समय मांगा। परिणाम में बदलाव करना मुश्किल याचिकाकर्ताओं के अधिवक्ता रामप्रताप सैनी ने कहा कि इस चरण में नियुक्तियां देने से तीसरे पक्ष के अधिकार बन…
-
नेपाल आपदा के बीच राजस्थान सरकार की बड़ी पहल, यात्रियों की मदद के लिए जारी किए हेल्पलाइन नंबर
जयपुर नेपाल में आई विनाशकारी बाढ़ और प्राकृतिक आपदा को देखते हुए राजस्थान सरकार पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गया है। पर्यटन, धार्मिक यात्रा और व्यापार के सिलसिले में नेपाल गए राजस्थान के नागरिकों और तीर्थयात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार ने सहायता तथा त्वरित जानकारी के लिए आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। यदि राजस्थान का कोई भी नागरिक नेपाल में इस प्राकृतिक आपदा…
-
5600 किमी उड़कर जोधपुर पहुंचेंगे जापानी फाइटर जेट, 110 सैन्यकर्मी भी लेंगे युद्धाभ्यास में हिस्सा
जोधपुर देश के आसमान में अगले महीने जापान के लड़ाकू विमानों की पहली दस्तक होगी। जापान एयर सेल्फ-डिफेंस फोर्स (जेएएसडीएफ) के तीन एफ-2-ए लड़ाकू विमान पहली बार भारत आएंगे और जोधपुर एयरफोर्स स्टेशन और आसपास के हवाई क्षेत्र में भारतीय वायुसेना के साथ युद्धाभ्यास करेंगे। ‘वीर गार्जियन 26‘ युद्धाभ्यास में जापान के करीब 110 सैन्यकर्मी भी हिस्सा लेंगे। 9 से 21 सितंबर तक होने वाले इस अभ्यास के लिए जापानी…
-
जयपुर मेट्रो फेज-2 को रफ्तार, एयरपोर्ट-रेलवे स्टेशन समेत 36 स्टेशनों के लिए टेंडर जारी
जयपुर जयपुर मेट्रो के फेज-2 में 41 किमी के कॉरिडोर का काम तेज हो गया है. इस कॉरिडोर में कुल 36 स्टेशन बनाए जाएंगे. पहले जोन में पृथ्वीराजपुरा से पिंजरापोल गौशाला तक 12 किमी के हिस्से पर काम शुरू हो चुका है, जिसकी लागत 918 करोड़ है. दूसरे चरण में पिंजरापोल गौशाला से जवाहर सर्कल रोड एयरपोर्ट तक 3 किमी का अंडरग्राउंड सेक्शन बनेगा. इस पर करीब 1160 करोड़ खर्च…
-
राजस्थान हाईकोर्ट में कार्यवाहक CJ को लेकर विवाद, जस्टिस मेहता ने CJI से की बदलाव की अपील
जयपुर सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस संदीप मेहता ने कई पत्रों के जरिये भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) सूर्यकांत से तुरंत राजस्थान से बाहर का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त करने का आग्रह किया है. उन्होंने आरोप लगाया है कि राजस्थान उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश संजीव प्रकाश शर्मा अपने प्रशासनिक अधिकारों का दुरुपयोग कर रहे हैं। जस्टिस मेहता ने 2, 10 और 17 अगस्त को तीन पत्र लिखे. पता चला…
-
राजस्थान में 76 हजार से ज्यादा शिक्षकों की भर्ती, जानें पद के हिसाब से कितनी मिलेगी सैलरी
जयपुर राजस्थान के सरकारी स्कूलों में लंबे समय से चली आ रही शिक्षकों की किल्लत को दूर करने के लिए राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाया है. प्रदेश भर के विभिन्न जिलों में शिक्षकों की कमी को लेकर हो रहे विरोध-प्रदर्शनों और आंदोलनों के बीच सरकार ने 'विद्या संबल योजना' के तहत बड़े पैमाने पर भर्ती का फैसला लिया है. इस योजना के जरिए प्रदेश के सभी स्कूलों में कुल…
-
फर्जी फर्मों से ITC लेने वालों पर शिकंजा, राजस्थान में 2.06 करोड़ जमा
जयपुर वाणिज्यिक कर विभाग द्वारा कर चोरी एवं अपात्र इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत 14 से 19 अगस्त 2026 के दौरान राज्य के विभिन्न हिस्सों में सर्वे एवं तलाशी की कार्रवाई की गई। खैरथल, अलवर, धौलपुर, चित्तौड़गढ़, सांगड़िया, श्रीगंगानगर, सवाई माधोपुर, नीमराना/कोटपूतली-बहरोड़ तथा भिवाड़ी सहित विभिन्न स्थानों पर की गई इन कार्रवाइयों में खाद्य तेल, विनिर्माण, परिवहन, होटल एवं आतिथ्य, प्रिंटिंग तथा औद्योगिक…
-
जयपुर रेंज पुलिस का बड़ा तकनीकी कदम, 93 खतरनाक ब्लैक स्पॉट Google Maps से जुड़े; 1 किमी पहले मिलेगा अलर्ट
जयपुर जयपुर रेंज में सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और हादसों में होने वाली जनहानि को न्यूनतम करने के लिए पुलिस ने एक बड़ा तकनीकी कदम उठाया है। जयपुर रेंज पुलिस महानिरीक्षक (IG) राहुल प्रकाश के निर्देशन में Operation Safer Roads” नाम का एक अभिनव सड़क सुरक्षा पहल शुरू की गई है। इस पहल के तहत जयपुर रेंज के प्रमुख राष्ट्रीय और राज्य राजमार्गों के उन दुर्घटना संभावित क्षेत्रों को…
-
22 गोदाम से बी-2 बाइपास तक अतिक्रमण पर हाईकोर्ट सख्त, 15 दिन का नोटिस देने का आदेश
जयपुर राजस्थान हाईकोर्ट ने 22 गोदाम रेलवे स्टेशन से बी-2 बाइपास तक सड़क पर मौजूद लगभग 310 अतिक्रमणों को 15 दिनों का नोटिस देकर और सुनवाई का अवसर प्रदान करते हुए हटाने का आदेश दिया है। कोर्ट ने 3 महीने में अतिक्रमण हटाकर रिपोर्ट पेश करने के आदेश दिए हैं। कोर्ट ने याचिका को जनहित याचिका के रूप में स्वीकार कर लिया है। न्यायाधीश इंद्रजीत सिंह और न्यायाधीश संदीप तनेजा…
-
झुंझुनूं में राखियों की धूम, कार्टून से डिजाइनर तक हर पसंद की राखी उपलब्ध
झुंझुनूं रक्षाबंधन का पर्व नजदीक आते ही झुंझुनूं शहर सहित जिले के प्रमुख बाजार रंग-बिरंगी राखियों से सज गए हैं। दुकानों पर तरह-तरह की राखियां आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। बच्चों से लेकर युवाओं और महिलाओं की पसंद को ध्यान में रखते हुए बाजार में पारंपरिक से लेकर आधुनिक डिजाइन की राखियां उपलब्ध हैं। पर्व को लेकर बहनों में राखी खरीदने को लेकर उत्साह नजर आने लगा है, वहीं…
-
दौसा में ‘नशा मुक्त दौसा’ अभियान पर जोर, टीबी मरीजों को समय पर इलाज देने के निर्देश
जयपुर राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने मंगलवार को जिला कलक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों की बैठक लेकर जिले में टीबी की स्थिति, मादक पदार्थों की रोकथाम के लिए की जा रही कार्रवाई तथा शिक्षा व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से विभिन्न बिंदुओं पर जानकारी लेते हुए टीबी मरीजों को समय पर पूरा उपचार मुहैया कराने, ‘नशा मुक्त दौसा’ बनाने के लिए नशे के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करने और बच्चों…
-
राजस्थान चुनाव में दिखेंगे अनोखे सिंबल, चक्की-चारपाई से लेकर स्लेट और चिमटा तक शामिल
जयपुर राजस्थान में आगामी नगर निकाय और पंचायती राज चुनावों को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई हैं। राजनीतिक दल जहां अपनी-अपनी तैयारियों में जुटे हैं, वहीं निर्दलीय चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों के लिए चुनाव चिह्नों की आधिकारिक घोषणा कर दी गई है। राज्य में होने वाले निकाय चुनावों के मैदान में हर बार की तरह इस बार भी दिलचस्प और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े प्रतीक नजर आने वाले हैं।…
-
स्कूल में बड़ा हादसा टला: जर्जर कमरे की छत गिरी, बाल-बाल बचे 120 विद्यार्थी
डूंगरपुर डूंगरपुर के दोवड़ा ब्लॉक स्थित ग्राम पंचायत सत्तु देवकी के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। रोजाना की तरह स्कूल में कक्षाएं संचालित हो रही थीं और लगभग 120 बच्चे अपने-अपने कमरों में बैठकर पढ़ाई कर रहे थे बता दें कि इसी दौरान स्कूल परिसर में लंबे समय से बंद पड़े एक जर्जर कमरे की छत अचानक तेज आवाज के साथ भरभराकर गिर गई।…
-
निकाय चुनाव से पहले बढ़ी टिकट की होड़, हार चुके बड़े नेताओं के लिए खुला मेयर बनने का रास्ता
जयपुर राजस्थान में आगामी नगर निकाय चुनावों की सुगबुगाहट तेज होते ही राजनीतिक गलियारों में टिकट पाने और समीकरण साधने की होड़ मच गई है। निकाय चुनावों में राजनीतिक दलों की नजरें केवल पार्षदों के टिकटों तक सीमित नहीं हैं, बल्कि चुनाव के बाद बनने वाले महापौर, सभापति और अध्यक्ष के पदों पर भी टिकी हुई हैं। सबसे दिलचस्प बात यह है कि राजस्थान में इन शीर्ष पदों पर बैठने…
-
राजस्थान की बेटियां संभालेंगी एंटी-टेरर मोर्चा, 25 महिला जवान बनेंगी ब्लैक कैट कमांडो
जयपुर राजस्थान पुलिस के इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ने जा रहा है, जहां प्रदेश की बेटियां अब आतंकवाद और आपातकालीन स्थितियों से निपटने के लिए स्पेशल 'ब्लैक कैट' कमांडो का रूप धारण करेंगी। राजस्थान पुलिस के आरएसी एवं एमबीसी कैडर से चयनित 25 महिला पुलिस कार्मिकों को राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (NSG) के मानेसर हरियाणा स्थित प्रशिक्षण केंद्र में 12 सप्ताह के अति-कठिन और गहन कमांडो प्रशिक्षण के लिए भेजा…
-
राजस्थान की नदियों पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, 500 मीटर तक उद्योगों पर रोक
जयपुर राजस्थान में जल संकट और नदियों में बढ़ते औद्योगिक प्रदूषण को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है। सोमवार को जोजरी नदी प्रदूषण से जुड़े एक स्वतः संज्ञान मामले की सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने नदी के किनारों के संरक्षण के लिए अंतरिम आदेश जारी किया। जस्टिस विक्रमनाथ और जस्टिस संदीप मेहता की पीठ ने जोजरी नदी के किनारे से 100 मीटर के दायरे में किसी भी…
-
काजिया लिज मेजो ने 52 प्रतिभागियों को पछाड़कर मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 का ताज जीता
जयपुर जयपुर में रविवार को आयोजित 'मिस यूनिवर्स इंडिया 2026' के ग्रैंड फिनाले में फैशन और ग्लैमर की अद्भुत चमक देखने को मिली। देशभर से चुनी गई 52 प्रतिभागियों ने सौंदर्य, प्रतिभा और आत्मविश्वास का परिचय दिया, लेकिन केरल की 19 वर्षीय काजिया लिज मेजो ने अपनी खूबसूरती और बुद्धिमत्ता से जूरी का दिल जीतते हुए ताज अपने नाम कर लिया। निवर्तमान विजेता मणिका विश्वकर्मा ने काजिया के सिर पर…
-
दौसा के 2405 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी, जयपुर और सीकर के बाद तीसरे नंबर पर जिला
दौसा सरकारी नौकरी की तैयारी के लिए अब दौसा के युवाओं का रुझान तेजी से बढ़ रहा है। इसका असर सरकारी नियुक्तियों के आंकड़ों में भी दिखाई दे रहा है। प्रदेश में 53,977 युवाओं को सरकारी नौकरी के नियुक्ति पत्र दिए गए हैं। इनमें दौसा जिले के 2405 युवा शामिल है। नियुक्तियों के मामले में दौसा प्रदेश में जयपुर और सीकर के बाद तीसरे स्थान पर है। अलवर, जोधपुर, नागौर,…