राजस्थान

  • मेड इन चाइना ड्रोन मिला बॉर्डर पर, हाई अलर्ट पर बीएसएफ

    जैसलमेर जैसलमेर से सटी भारत-पाक सीमा के लोंगेवाला क्षेत्र में बीएसएफ के जवानों को एक संदिग्ध ड्रोन मिला, जिस पर मेड इन चाइना लिखा हुआ है। गुरुवार देर शाम गुप्त सूचना के आधार पर जैसलमेर सेक्टर साउथ के सतर्क जवानों ने अंतरराष्ट्रीय सीमा के समीप यह ड्रोन बरामद किया। ड्रोन पर कैमरा भी लगा हुआ है, जिससे जासूसी की आशंका गहरा गई है। बीएसएफ ने ड्रोन की उत्पत्ति और संचालन…

  • ‘उदयपुर फाइल्स’ हुई रिलीज, बहुचर्चित कन्हैयालाल हत्याकांड की कहानी बड़े पर्दे पर

    जयपुर उदयपुर के बहुचर्चित कन्हैयालाल हत्याकांड पर आधारित फिल्म उदयपुर फाइल्स शुक्रवार को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। यह फिल्म एक संवेदनशील और झकझोर देने वाली घटना को पर्दे पर उतारने का प्रयास है, जिसके चलते सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद की गई है। राजस्थान में विशेष रूप से उदयपुर, जयपुर, कोटा, अजमेर समेत तमाम जिलों में पुलिस बल की तैनाती की गई है। प्रशासन ने साफ कर दिया…

  • स्मार्ट मीटर लगाने की रफ्तार बढ़ी: निगम ने गिनाए उपभोक्ताओं को मिलने वाले बड़े लाभ

    चित्तौड़गढ़ अजमेर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (एवीएनल) की ओर से चित्तौड़गढ़ जिले में स्मार्ट मीटर लगाने का कार्य युद्ध स्तर पर शुरू कर दिया है। वहीं, इसे लेकर आरोप भी लग रहे हैं कि मीटर तेजी से दौड़ेगा। इन सब के बीच निगम ने बड़ा दावा किया है। निगम अधिकारियों का कहना है कि निगम और उपभोक्ता के लिए स्मार्ट मीटर बहुत उपयोगी है। सोलर एनर्जी का प्रोडक्शन बढ़ रहा…

  • हर घर तिरंगा: सीएम ने कहा- भारतीय सेना आज दुनिया की ताक़तवर सेनाओं में शामिल

    जयपुर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि 'हर घर तिरंगा अभियान' न केवल देशवासियों में देशभक्ति की भावना को प्रबल करता है, बल्कि यह अभियान देश के गौरव, पराक्रम और एकता का प्रतीक भी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने बीते 11 वर्षों में नए विकास आयाम स्थापित किए हैं और भारतीय सेना आज दुनिया की सबसे मजबूत सेनाओं में गिनी जाती है।…

  • खतरनाक स्कूल, अधूरी शिक्षा: छात्राओं ने छोड़ी पढ़ाई

    जैसलमेर बालिकाओं की शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार कई योजनाएं चला रही है, प्रोत्साहन राशि दी जा रही है लेकिन जमीनी हकीकत सरकारी स्कूलों की हालत उजागर कर रही है। उपखंड फतेहगढ़ की उप तहसील झिनझिनयाली के बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में 200 से अधिक छात्राओं का नामांकन है, लेकिन भवन की स्थिति भयावह है। विद्यालय में बने पांच कक्षों में से तीन पूरी तरह जर्जर हैं…

  • बिजली विभाग को बड़ा झटका देने वाले चोर पकड़े गए, कई गांवों में मचाई थी तबाही

    अलवर जिले की राजगढ़ थाना पुलिस ने ट्रांसफार्मर चोरी के मामले में दो शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने राजगढ़ क्षेत्र के गांव बुचपुरी में लगे कृषि ट्रांसफार्मर को चोरी कर लिया था। इस संबंध में कनिष्ठ अभियंता द्वारा थाना राजगढ़ में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी, जिसके आधार पर पुलिस ने जांच शुरू की। काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने धारासिंह उर्फ पोला (निवासी ग्राम कलेशान) और…

  • प्रतापगढ़ बना भूकंप का केंद्र, मध्यप्रदेश तक महसूस किए गए झटके

    मंदसौर मध्यप्रदेश के मंदसौर जिले के पिपलियामंडी और मल्हारगढ़ क्षेत्र में गुरुवार सुबह 10:07 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। यह झटके बेहद हल्के थे, लेकिन स्थानीय लोगों को कुछ सेकंड तक जमीन कांपती महसूस हुई। इससे कुछ देर के लिए दहशत का माहौल बन गया। भूकंप की तीव्रता 3.9 मैग्नीट्यूड बताई जा रही है। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार इसका केंद्र राजस्थान के प्रतापगढ़ जिले में जमीन…

  • अरुण चतुर्वेदी को मिला कैबिनेट मंत्री स्तर का सम्मान, जानें क्या-क्या होंगी सुविधाएं

    जयपुर राजस्थान राज्य वित्त आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी को राज्य सरकार ने कैबिनेट मंत्री स्तर का दर्जा दिया है और इस बारे में मंत्रिमंडल सचिवालय ने आधिकारिक आदेश जारी कर दिए हैं। अब चतुर्वेदी को कैबिनेट मंत्री के समकक्ष वेतन, भत्ते और अन्य सभी सुविधाएं मिलेंगी। कैबिनेट सचिवालय के आदेश के अनुसार राज्य वित्त आयोग अध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी को कैबिनेट स्तर का दर्जा दे दिया गया है। ओंकारसिंह…

  • रक्षाबंधन पर महिलाओं को डबल तोहफा: दो दिन मुफ्त यात्रा की सुविधा करेगी भजनलाल सरकार

    जयपुर रक्षाबंधन के अवसर पर राजस्थान सरकार ने महिलाओं को एक बड़ा तोहफा दिया है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की घोषणा के बाद 9 और 10 अगस्त को प्रदेश की सभी साधारण और नॉन-एसी श्रेणी की रोडवेज बसों में महिलाओं और बालिकाओं को मुफ्त यात्रा की सुविधा दी जाएगी। यह योजना केवल राजस्थान राज्य की सीमा के भीतर यात्रा करने वाली महिलाओं पर लागू होगी। एसी, वॉल्वो और ऑल इंडिया परमिट…

  • राजनीतिक बयानबाज़ी पर पायलट का कटाक्ष, किन्हें दिया इशारा?

    जयपुर राजधानी जयपुर में मंगलवार को एनएसयूआई द्वारा छात्रसंघ चुनाव की मांग को लेकर धरना-प्रदर्शन किया गया, जिसमें कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सचिन पायलट ने भी शिरकत की। इस मौके पर उन्होंने छात्र राजनीति, संयम और भाषा की मर्यादा को लेकर युवाओं को महत्वपूर्ण संदेश दिया। सचिन पायलट ने कहा कि जो शब्द मुंह से निकलते हैं, वे वापस नहीं आते। राजनीति में भाषा और व्यवहार का बहुत महत्व होता…

  • चलती ट्रेन में समान चोरी! मंडोर एक्सप्रेस में सुरक्षा व्यवस्था की पोल खुली

    जोधपुर मंडोर एक्सप्रेस ट्रेन में यात्रियों की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। दिल्ली से जोधपुर आ रही इस ट्रेन में बीती रात अज्ञात चोरों ने दो विदेशी पर्यटकों और चार स्थानीय यात्रियों के बैग चोरी कर लिए। यह वारदात जयपुर से जोधपुर के बीच की बताई जा रही है। पीड़ित विदेशी पर्यटकों के मुताबिक जैसे ही ट्रेन जयपुर से आगे बढ़ी, उन्होंने देखा…

  • आंगनबाड़ी बहनों से राखी बंधवाकर सीएम ने मनाया रक्षाबंधन, उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी भी मौजूद

    जयपुर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को जयपुर के बिड़ला सभागार में ‘आंगनबाड़ी बहन सम्मान समारोह’ को संबोधित किया। इससे पहले मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी और आंगनबाडी बहनों से राखी बंधवाई। इस दौरान शर्मा ने डीबीटी के माध्यम से प्रदेश की 1 लाख 21 हजार आंगनबाड़ी बहनों को राखी के उपहार स्वरूप 501-501 रुपये की राशि हस्तांतरित की। कार्यक्रम में आंगनबाड़ी बहनों को छाता एवं मिठाई भी…

  • CM भजनलाल पहुंचे करौली: बाढ़ प्रभावित इलाकों का निरीक्षण, मदद में कोई कोताही न हो निर्देश

    करौली राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार को करौली जिले के मंडरायल क्षेत्र का दौरा कर जलभराव से प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति का जायजा लिया। हाल ही में भारी बारिश के कारण क्षेत्र में जलभराव की गंभीर स्थिति बनी हुई थी। इसे लेकर मुख्यमंत्री ने हेलीकॉप्टर से हवाई सर्वेक्षण किया और स्थानीय निवासियों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं।   मुख्यमंत्री के मंडरायल पहुंचने पर उनका स्वागत करौली…

  • निर्माण कार्य बना मौत का कारण: दीवार ढही, तीन श्रमिकों की जान गई, पांच गंभीर

    सिरोही सिरोही जिले के रोहिड़ा थाना क्षेत्र के भारजा गांव में सोमवार को एक निर्माणाधीन मकान की दीवार गिरने से दर्दनाक हादसा हो गया। दोपहर करीब सवा बारह बजे हुए इस हादसे में वहां काम कर रहे आठ श्रमिक दीवार और मलबे के नीचे दब गए। स्थानीय लोगों और पुलिस की तत्परता से उन्हें तुरंत बाहर निकाला गया और आबूरोड अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन इलाज के दौरान तीन श्रमिकों को…

  • सीएम का विमान गलत जगह उतरा, पायलटों की गलती से सुरक्षा में सेंध

    जयपुर  राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के चार्टर विमान की गलत लैंडिंग का मामला सामने आने के बाद सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया है। घटना 31 जुलाई दोपहर करीब 3 बजे की है, जब सीएम दिल्ली से फालौदी के लिए फाल्कन-2000 चार्टर विमान से रवाना हुए थे। विमान को फालौदी के एयरफोर्स स्टेशन पर उतरना था, लेकिन पायलटों की गलती से वह पास ही स्थित सिविल एयरस्ट्रिप पर उतर…

  • अश्लील वीडियो बनाकर कर रहा था ब्लैकमेल, दुष्कर्म का आरोपी गुजरात से दबोचा गया

    बाड़मेर बाड़मेर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दुष्कर्म कर वीडियो के जरिए महिला को ब्लैकमेल करने के मामले के आरोपी को गुजरात के भरूच से गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ पीड़िता ने जुलाई माह के दूसरे सप्ताह में महिला थाना बाड़मेर में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। महिला ने आरोप लगाया था कि आरोपी ने पहले उसके साथ दुष्कर्म किया, फिर उसका अश्लील वीडियो बनाकर उसे बार-बार ब्लैकमेल करने…

  • राठौड़ का कटाक्ष: गहलोत भूल सकते हैं, पर पायलट की याददाश्त तेज है

    जयपुर राजस्थान की राजनीति में बयानबाजी की लहरें लगातार उठती रहती हैं। अब भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा मानेसर प्रकरण को भूलने की बात पकड़ी है। उन्होंने कहा कि यह अच्छी बात है कि गहलोत भूलने की बात कर रहे हैं लेकिन उनके भूलने से क्या फर्क पड़ेगा, जब सचिन पायलट को वह सब कुछ आज भी याद है। राठौड़ ने कहा कि…

  • भगवान का घर भी नहीं सुरक्षित: जैन मंदिर से चुराई दानपेटी, वारदात कैमरे में रिकॉर्ड

    बांसवाड़ा जिले के घाटोल थाना क्षेत्र के घाटोल कस्बे में अज्ञात बदमाशों ने धार्मिक स्थल को निशाना बनाते हुए एक जैन मंदिर से दानपेटी चुरा ली। दानपेटी में रखी नकदी निकालने के बाद आरोपी उसे मंदिर परिसर के बाहर फेंककर फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद जैन समाज में आक्रोश व्याप्त है। चोरी की यह वारदात भगवान श्री वासुपूज्य दिगंबर जैन बावनडेरी मंदिर में आज तड़के करीब…

  • सरकारी इमारतों पर बड़ी कार्रवाई: बालोतरा में 95 जर्जर भवन होंगे ध्वस्त

    जैसलमेर/बालोतरा झालावाड़ जिले में हाल ही में एक सरकारी स्कूल की छत गिरने से हुए दर्दनाक हादसे ने राज्य सरकार और प्रशासन को सतर्क कर दिया है। इस हादसे के मद्देनजर बालोतरा जिले में एक बड़ा और सख्त निर्णय लेते हुए प्रशासन ने 95 जर्जर सरकारी भवनों को गिराने के आदेश जारी कर दिए हैं।   आपदा प्रबंधन, सहायता एवं नागरिक सुरक्षा विभाग द्वारा जारी आदेश के तहत इन सभी…

  • संसदीय कार्य मंत्री ने केरियानाडा में 51.58 लाख रुपये की लागत से नवनिर्मित विद्यालय भवन का किया लोकार्पण

    जयपुर,  संसदीय कार्य, विधि एवं विधिक कार्य मंत्री जोगाराम पटेल ने विधानसभा क्षेत्र लूणी के ग्राम पंचायत लोरड़ी देजगरा के राजकीय प्राथमिक विद्यालय केरियानाडा में 51.58 लाख रुपये की लागत से नवनिर्मित विद्यालय भवन का विधिवत लोकार्पण किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। श्री पटेल ने कहा कि यशस्वी मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के कुशल नेतृत्व में प्रदेश सरकार गुणवत्तायुक्त शिक्षा और विद्यालयों के…

  • मुख्यमंत्री का नई दिल्ली दौरा- मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत किया पौधरोपण

    जयपुर, मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने रविवार को नई दिल्ली के जोधपुर हाउस में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत बिल्व का पौधरोपण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि बिल्व जैसे पौधे धार्मिक और औषधीय दृष्टि से महत्वपूर्ण हैं। जैव विविधता को ध्यान में रखते हुए विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाने चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि राजस्थान में ‘एक पेड़ मां के नाम’ और ‘हरियालो राजस्थान’ अभियान के…

  • इतिहास रचेगा भीलवाड़ा: 100 फीट की कांवड़ यात्रा में उमड़ेगी श्रद्धा की धारा

    भीलवाड़ा   भीलवाड़ा में तीन अगस्त को एक ऐतिहासिक और भव्य धार्मिक आयोजन होने जा रहा है। आजाद नगर स्थित मनोकामना मंदिर से 100 फीट लंबी विशाल कांवड़ यात्रा निकाली जाएगी, जो हरणी महादेव मंदिर तक जाएगी। इस यात्रा का आयोजन बिहार नव दुर्गा सेवा समिति और पूर्वांचल जन चेतना समिति चैरिटेबल ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है।   पूर्वांचल समाज की आस्था का प्रतीक बनेगी यह…

  • बाढ़ का खतरा बढ़ा: भारी बारिश से 260 बांधों पर चादर, चार जिलों में अलर्ट जारी

    जयपुर राजस्थान में भारी बारिश ने कई जिलों में आफत खड़ी कर दी। लेकिन मानसून की टर्फ लाइन उत्तर की ओर शिफ्ट होने से बीते 24 घंटों के दौरान बारिश का दौर हल्का पड़ा है। हालांकि इससे उमय में तेजी आई है। शनिवार को जयपुर,कोटा, उदयपुर, जोधपुर और अजमेर संभाग में दिन भर आसमान साफ रहा। कई दिनों बाद खुलकर धूप निकली। हालांकि शनिवार को उत्तर पूर्वी क्षेत्रों के कुछ…

  • बाड़मेर पुलिस ने सुलझाया फायरिंग मामला, लापरवाही पर ASI पर गिरेगी गाज

    बाड़मेर महाबार में हाल ही में हुई फायरिंग की घटना का बाड़मेर पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, जबकि तीन अन्य को नामजद किया गया है। जिले की डीएसटी और सदर थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए यह सफलता हासिल की। पुलिस अधीक्षक नरेंद्र सिंह मीना ने बताया कि इस मामले में ड्यूटी ऑफिसर की गंभीर लापरवाही भी सामने…

  • ससुर पर बहू से अश्लील हरकत का आरोप, पुलिस कर रही जांच

     कोटा राजस्थान के कोटा जिले में रिश्तो को कलंकित करने का मामला सामने आया है। जहां पर ससुर द्वारा अपनी ही बहू के साथ छेड़छाड़ की गई है। पीड़िता ने जिले के रामगंजमंडी थाने में अपने ससुर के खिलाफ छेड़छाड़ सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज करवाया है। आरोप है कि ससुर ने बहू के कमरे में घुसकर उसके साथ छेड़छाड़ की और जबरदस्ती करने की कोशिश की। सामने आया…

Back to top button