राजस्थान
-
हाथी गांव में अनूठा फैशन शो, रैम्प वॉक से बढ़ाया हाथी संरक्षण का संदेश
जयपुर जयपुर के हाथी गांव में मंगलवार को विश्व हाथी दिवस के अवसर पर एक अनूठा नजारा देखने को मिला। यहां पहली बार देश में हाथियों के लिए फैशन शो का आयोजन किया गया, जिसमें 15 हाथियों ने पारंपरिक राजस्थानी पोशाक और चांदी के आभूषण पहनकर 50 मीटर लंबे कार्पेट पर रैंप वॉक किया। कार्यक्रम की शुरुआत हाथी गांव के इकलौते मेल हाथी ‘बाबू’ ने की, जिसने 62 लाख रुपये…
-
मौत का हाईवे! दौसा सड़क पर हादसों का कहर, सांसद बोले- 12 महीनों में गई सैकड़ों जानें
दौसा राजस्थान में मंगलवार को दौसा भीषण सड़क हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई, 9 गंभीर घायलों का जयपुर के एसएमएस अस्पताल में इलाज चल रहा है। मरने वालों में ज्यादातर छोटे बच्चे हैं। इसी हाईवे पर 5 दिन पहले टैंकर और कार की टक्क्र में 5 लोगों की मौत हो गई थी। दौसा सांसद मुरारी लाल मीणा ने अमर उजाला से बातचीत में बताया कि यह हाईवे…
-
NCERT पुस्तकों में ऐतिहासिक तथ्यों पर सवाल, डॉ. लक्ष्यराजसिंह ने जताई आपत्ति
उदयपुर मेवाड़ के पूर्व राजपरिवार के सदस्य डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से मुलाकात कर एनसीईआरटी की सामाजिक विज्ञान व इतिहास की पाठ्य पुस्तकों में मौजूद गलत तथ्यों और मानचित्रों को लेकर गंभीर चिंता जताई। डॉ. मेवाड़ ने कहा कि स्वतंत्रता का पर्यायवाची मेवाड़ है, जिसका नेतृत्व वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जैसे नायक ने किया, जिन्होंने मातृभूमि की रक्षा के लिए मुगलों से…
-
खाटूश्याम यात्रा से लौटते समय कार-ट्रक टक्कर में 7 बच्चों समेत 11 श्रद्धालुओं की मौत
दौसा राजस्थान (Rajasthan) के दौसा में भीषण सड़क हादसा हुआ है. खाटूश्याम मंदिर का दर्शन करके लौट रहे श्रद्धालुओं की कार एक पिकअप ट्रक से टकरा गई. इस दौरान, भीषण हादसा हो गया और 11 लोगों की मौत हो गई है. जानकारी के मुताबिक, मारे जाने वालों में 7 बच्चे और 3 महिलाएं शामिल हैं. दौसा के उप पुलिस अधीक्षक रवि प्रकाश शर्मा ने कहा, "बापी के पास एक यात्री…
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 15 अगस्त के बाद कोटा-उदयपुर में भारी बारिश की संभावना
जयपुर राजस्थान में मानसून की शुरुआत में हुई भारी बारिश का दौर अब थमता नजर आ रहा है। अगस्त की शुरुआत से ही प्रदेश में बारिश की गतिविधियां कमजोर पड़ चुकी हैं। वहीं मौसम विभाग के अनुसार अगले 3-4 दिन तक प्रदेश में बारिश की चेतावनी भी नहीं है। जयपुर मौसम केंद्र के अनुसार अगले एक सप्ताह तक राजस्थान के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है।…
-
रेलवे ने स्वच्छता अभियान में 652 यात्रियों पर लगाया जुर्माना, 66,700 रुपये की वसूली
जोधपुर स्वतंत्रता दिवस की 78वीं वर्षगांठ के अवसर पर भारतीय रेलवे द्वारा 1 से 15 अगस्त तक चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान के तहत जोधपुर मंडल में पहले दस दिनों में 652 यात्रियों को गंदगी फैलाते हुए पकड़ा गया। इनसे कुल 66,700 रुपये जुर्माना वसूला गया। जोधपुर मंडल के डीआरएम अनुराग त्रिपाठी ने बताया कि यह अभियान रेलवे की राष्ट्र के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक है। ट्रेनों और रेलवे स्टेशनों…
-
पंजाब में ग्रेनेड हमले करने वाले लॉरेंस गैंग के छह आरोपी 15 अगस्त के लिए धमाका प्लान कर रहे थे
जयपुर पंजाब के जालंधर में हुए ग्रेनेड धमाका मामले में बड़ा खुलासा हुआ है. पुलिस ने 6 आरोपियों को राजस्थान से गिरफ्तार किया है. चौंकाने वाली बात यह है कि आरोपी 15 अगस्त को दिल्ली और मध्य प्रदेश में बड़ा धमाका करने की फिराक में थे. बता दें कि राजस्थान पुलिस की एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स और पंजाब पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में जयपुर और टोंक से गिरफ्तार किया गया…
-
सावधान! फर्जी रिफंड मैसेज से हो रहा बैंक खाता खाली
जयपुर विस्तार- राजस्थान में साइबर ठगी को लेकर राजस्थान पुलिस की साइबर सेल ने एक और चेतावनी जारी की है। इन दिनों इनकम टैक्स रिटर्न के नाम पर लोगों से धोखाधड़ी कर रहे हैं। साइबर शाखा ने लोगों को सलाह दी है इस तरह की किसी भी फर्जी ईमेल, SMS और लिंक से दूर रहें। साइबर अपराधी टैक्स रिफंड, पैन-आधार लिंकिंग और प्रोफाइल सत्यापन जैसे बहाने बनाकर आम जनता को…
-
रंजिश में उतारा मौत के घाट, फलासिया हत्याकांड के चार आरोपी पकड़े गए
उदयपुर उदयपुर के फलासिया थाना क्षेत्र में 7 अगस्त को हुए युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। इस हत्याकांड में शामिल चार वयस्क आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि पांच नाबालिगों को डिटेन किया गया है। पुलिस के अनुसार मुख्य आरोपी अश्विन ने पूछताछ में बदले की भावना से हत्या करने की बात स्वीकार की है। अश्विन ने बताया कि मार्च महीने…
-
राजस्थान हाईकोर्ट का फैसला: आसाराम की अंतरिम जमानत में 29 अगस्त तक इजाफा
जयपुर गुजरात और राजस्थान में दुष्कर्म के मामलों में आजीवन कारावास की सजा काट रहे 86 वर्षीय आसाराम को राजस्थान हाईकोर्ट ने एक बार फिर राहत प्रदान की है। 8 अगस्त को दायर अपील पर सुनवाई के बाद कोर्ट ने उसकी अंतरिम जमानत 29 अगस्त तक बढ़ाने का आदेश दिया है। सुनवाई के दौरान आसाराम के वकील निशांत बोड़ा ने हालिया मेडिकल रिपोर्ट्स कोर्ट के समक्ष पेश कीं। इन रिपोर्ट्स…
-
कोडेवाला पोस्ट पर पहुंचेगा CM का काफिला, सैनिकों से मुलाकात कर बढ़ाएंगे हौसला
बीकानेर स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पहले, 14 अगस्त को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा का दौरा प्रस्तावित है। सीएम खाजूवाला क्षेत्र स्थित कोडेवाला पोस्ट पर पहुंचकर बीएसएफ जवानों के बीच तिरंगा यात्रा में शामिल होंगे और उनके साथ संवाद करेंगे। मुख्यमंत्री यहां करीब एक घंटे रुककर जवानों से बातचीत करेंगे और सीमा पर स्थित फेंसिंग क्षेत्र का निरीक्षण भी कर सकते हैं। यह पहला मौका होगा जब…
-
सरकार ने बदली ‘कृषक उपहार योजना’ की शर्तें, इन किसानों को ही मिलेगा फायदा
जयपुर राज्य सरकार ने किसानों को पारदर्शी और डिजिटल माध्यम से कृषि जिंसों की बिक्री हेतु प्रोत्साहित करने के लिए संचालित ‘कृषक उपहार योजना’ में संशोधन के प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान की है। अब इस योजना का लाभ उन किसानों को ही मिलेगा जो ई-नाम पोर्टल के माध्यम से बिक्री करते हुए ई-पेमेंट (इलेक्ट्रॉनिक भुगतान) प्रणाली से भुगतान प्राप्त करते हैं। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को कृषि विपणन विभाग द्वारा भिजवाए…
-
प्राचीन धरोहर को नया जीवन: बालोतरा में श्री रावल मल्लीनाथ जी मंदिर जीर्णोद्धार कार्य आरंभ
बोलातरा मालाणी क्षेत्र की आस्था और गौरव का प्रतीक श्री रावल मल्लीनाथ जी का प्राचीन मंदिर, जिसे भक्त मालाजाल मंदिर के नाम से भी जानते हैं, अब नए भव्य स्वरूप में निखरेगा। यह ऐतिहासिक मंदिर तिलवाड़ा कस्बे के मालाजाल में पवित्र लूणी नदी के किनारे स्थित है। सैकड़ों वर्षों की परंपरा से जुड़े इस मंदिर के जीर्णोद्धार कार्य का शुभारंभ भूमि पूजन के साथ किया गया। भूमि पूजन रावल श्री…
-
पेंशनर्स के लिए खुशखबरी! अब स्वास्थ्य विभाग बढ़ा सकेगा ओपीडी दवा और जांच सीमा
जयपुर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को सुलभ और प्रभावी बनाने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। वित्त विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के तहत, राजस्थान राज्य पेंशनर्स चिकित्सा रियायती योजना-2021 (आरजीएचएस) में संशोधन करते हुए, पेंशनर्स के लिए आउटडोर चिकित्सा सुविधा (ओपीडी) में दवाइयों और जांचों की वार्षिक सीमा बढ़ाने का अधिकार अब चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग को सौंप दिया गया…
-
राठौड़ का संदेश: पार्टी के लिए काम करें, न कि किसी एक नेता के लिए
जयपुर राजस्थान भाजपा में नई प्रदेश कार्यकारिणी के गठन का इंतजार अब लगभग खत्म होने वाला है। सूत्रों के मुताबिक, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ इस बार ऐसी टीम बनाने पर फोकस कर रहे हैं जो न केवल मजबूत हो बल्कि विवादों से भी दूर रहे। इसके लिए वे पिछले एक साल में सभी गुटों के नेताओं, पूर्व प्रदेश अध्यक्षों, सांसदों, मंत्रियों और वरिष्ठ नेताओं से व्यक्तिगत मुलाकात कर उनके…
-
हथियारबंद अपराधी पुलिस के हत्थे चढ़ा, एनईबी थाने की टीम ने दबोचा
अलवर अलवर के एनईबी थाना पुलिस ने धारदार हथियार लेकर घूम रहे एक आदतन अपराधी को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी दिनेश चंद्र ने बताया कि कल मुखबिर से सूचना मिली कि एनईबी हाउसिंग बोर्ड के पास एक युवक हथियार के साथ घूम रहा है और किसी वारदात की फिराक में है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी मनीष पुत्र रामावतार, निवासी एनईबी, को…
-
राज्यपाल से राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष डॉ. अरुण चतुर्वेदी ने की मुलाकात
जयपुर राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागडे से शनिवार को राजभवन पहुंचकर राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष डॉ. अरुण चतुर्वेदी ने मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने विभिन्न विषयों पर चर्चा की। डॉ. चतुर्वेदी की राज्य वित्त आयोग अध्यक्ष बनने के बाद राज्यपाल से यह पहली शिष्टाचार भेंट थी।
-
राज्यपाल को बालिकाओं और ब्रह्माकुमारीज की बहनो ने बांधा रक्षासूत्र
जयपुर राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागडे को शनिवार को राजभवन में एस.ओ. एस. बालग्राम की बालिकाओं और ब्रह्माकुमारीज की बहनो ने रक्षाबंधन पर रक्षासूत्र बांधा। राज्यपाल ने इस दौरान कहा कि रक्षाबंधन भारतीय संस्कृति का पावन पर्व है। यह पर्व परस्पर स्नेह और प्यार के साथ भाइयो द्वारा बहनों की सुरक्षा का संदेश देता है।
-
‘कृषक उपहार योजना’ में संशोधन को स्वीकृति, ई-नाम पोर्टल पर कृषि जिंसों की बिक्री को मिलेगा प्रोत्साहन
जयपुर राज्य सरकार ने किसानों को पारदर्शी और डिजिटल माध्यम से कृषि जिंसों की बिक्री हेतु प्रोत्साहित करने के लिए संचालित ‘कृषक उपहार योजना’ में संशोधन के प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान की है। अब इस योजना का लाभ उन किसानों को ही मिलेगा जो ई-नाम पोर्टल के माध्यम से बिक्री करते हुए ई-पेमेंट (इलेक्ट्रॉनिक भुगतान) प्रणाली से भुगतान प्राप्त करते हैं। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा को कृषि विपणन विभाग द्वारा…
-
परम्परा और विरासत को आगे बढ़ाने में बहनों का अहम योगदान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा
जयपुर मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने रक्षाबंधन पर्व पर शनिवार को मुख्यमंत्री निवास पर वीरागंनाओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं, अधिवक्ताओं, चिकित्सकों सहित विभिन्न क्षेत्रों से जुड़ी बहनों एवं स्कूल-कॉलेज छात्राओं से रक्षासूत्र बंधवाया। मुख्यमंत्री ने उपस्थित बहनों को रक्षाबंधन की बधाई देते हुए कहा कि इस त्यौहार का हमारी संस्कृति में बहुत महत्व है। यह भाई-बहन के अटूट रिश्ते का प्रतीक है। हमारे ऐसे त्यौहारों में समरसता एवं एकरूपता का संदेश निहित…
-
रक्षाबंधन पर श्रीमती दिया कुमारी ने डॉ. प्रेमचंद बैरवा को बांधी राखी
जयपुर भाई-बहन के अटूट प्रेम, विश्वास और स्नेह के पावन पर्व रक्षाबंधन के अवसर पर शनिवार को उपमुख्यमंत्री श्री प्रेमचंद बैरवा के राजकीय आवास पर उनको उपमुख्यमंत्री श्रीमती दिया कुमारी ने स्नेहपूर्वक रक्षासूत्र बांधा। इस अवसर पर उन्होंने इस पर्व को भाई-बहन के पवित्र रिश्ते का उत्सव बताते हुए समाज में प्रेम, सौहार्द और आपसी सहयोग को बढ़ावा देने का संदेश दिया।
-
परीक्षा निरस्तीकरण को लेकर एनएसयूआई और एबीवीपी आमने-सामने, कॉलेज में हंगामा
कोटा राजस्थान के कोटा में सरकारी महाविद्यालय की समस्याओं से झूझ रहे छात्रों के समर्थन में एबीवीपी और एनएसयूआई की ओर से प्रदर्शन किया गया। छात्र-छात्राओं ने गेट बंद कर महाविद्यालय प्रशासन को घेरा और मांगों को पूरा करने के लिए ज्ञापन सैंपा। इसके पहले छात्रों ने काॅलेज परिसर में ही धरना दे दिया और प्रशासन को मौके पर ही बुलाने की मांग पर अड़ गए। साथ ही चेतावनी दी…
-
वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: राजस्थान में इस साल 5 बाघों का होगा रिलोकेशन
जयपुर राजस्थान में इस साल के अंत तक 2 बाघ अभ्यारण्य में नए बाघों की एंट्री होने जा रही है। राज्य सरकार का वन विभाग महाराष्ट्र और मध्यप्रदेश से बाघों को कोटा के मुकुंदरा हिल्स टाइगर रिजर्व (MHTR) और बूंदी के रामगढ़ विषधारी टाइगर रिजर्व (RVTR) में शिफ्ट करने जा रहा है। इसके लिए नेशनल टाइगर कंजर्वेशन अथॉरिटी(NTCA) से मंजूरी ली जा चुकी है। इनमें नर और मादा दोनों तरह…
-
मंच पर श्रद्धांजलि: कन्हैयालाल की आत्मा के लिए खाली कुर्सी, बेटे ने जताया दर्द
उदयपुर कन्हैयालाल टेलर हत्याकांड पर आधारित फिल्म उदयपुर फाइल्स आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म की रिलीज के मौके पर कन्हैयालाल के बेटे यश साहू ने भावुक अपील करते हुए कहा कि यह फिल्म सिर्फ एक कहानी नहीं, बल्कि देश के लोगों के लिए एक संदेश है कि 28 जून को उनके पिता के साथ क्या हुआ और किस तरह देश में आतंकवाद की जड़ें किस तरह फैल…
-
गहलोत का दावा – भाजपा से जुड़े हैं आरोपी, NIA को केस देने से प्रभावित हुई सुनवाई
जयपुर राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कन्हैयालाल हत्याकांड को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि यह हत्याकांड पूरे देश को झकझोर देने वाला था लेकिन तीन साल बीतने के बाद भी आरोपियों को सजा नहीं मिलना बेहद चिंताजनक है। गहलोत ने स्पष्ट किया कि वे फिल्म से जोड़कर बात नहीं कर रहे, बल्कि वास्तविक न्याय प्रक्रिया की बात कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिस दिन…