राजस्थान
-
अंता में कांग्रेस का धमाकेदार जीत, भाजपा तीसरे स्थान पर खिसकी
जयपुर अंता के नतीजों ने सियासत की उस तस्वीर को बदल दिया है जिसमें बीजेपी प्रत्याशी मोरपाल सुमन के प्रचार में सीएम भजनलाल शर्मा, पूर्व सीएम वसुंधरा राजे एक साथ चुनावी रथ पर नजर आ रहे थे क्योंकि अंता का गढ़ आखिरकार कांग्रेस के प्रमोद जैन भाया ने जीत लिया। इन परिणामों में सबसे ज्यादा चौंकाने वाली बात रही निर्दलीय प्रत्याशी नरेश मीणा और भाजपा की जीत का अंतर, इसने…
-
राज्य में स्वास्थ्य सुरक्षा मजबूत करने की पहल: सीएम ने फायर सेफ्टी के लिए 30 नए अधिकारी पद स्वीकृत किए
जयपुर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश के बड़े अस्पतालों में अग्नि सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के लिए एक अहम कदम उठाया है। चिकित्सा शिक्षा विभाग द्वारा प्रस्तावित 30 नए अग्नि सुरक्षा अधिकारी पदों को वित्त विभाग से स्वीकृति मिल गई है। इस फैसले के बाद अब प्रदेश के प्रमुख अस्पतालों में स्थायी फायर सेफ्टी अधिकारी तैनात रहेंगे, जिससे मरीजों और आमजन को अधिक सुरक्षित स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध होंगी।…
-
बीजेपी पर बरसे सचिन पायलट, कहा— लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर कर रही केंद्र सरकार
जयपुर कांग्रेस नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने केंद्र सरकार और भारतीय जनता पार्टी पर संवैधानिक संस्थाओं के दुरुपयोग का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि कांग्रेस और इंडिया गठबंधन मतदाता सूची की निष्पक्षता को लेकर सजग हैं, लेकिन जिस तरह से निर्वाचन आयोग काम कर रहा है, वह गंभीर सवाल खड़े करता है। सचिन पायलट ने कहा, “हम सब चाहते हैं कि वोटर…
-
RBSE परीक्षा 2025: अब रेगुलर और प्राइवेट विद्यार्थियों को देनी होगी ज़्यादा फीस
अजमेर राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं की फीस में बढ़ोतरी कर दी है। अब रेगुलर और प्राइवेट, दोनों ही श्रेणी के विद्यार्थियों को परीक्षा शुल्क के रूप में 850 रुपये जमा कराने होंगे। इससे पहले रेगुलर विद्यार्थियों से 600 रुपये और प्राइवेट विद्यार्थियों से 650 रुपये परीक्षा शुल्क लिया जाता था। बोर्ड ने प्रायोगिक परीक्षा यानी प्रैक्टिकल एग्जाम की फीस भी दोगुनी कर…
-
शीतलहर का कहर: राजस्थान के 9 शहर ठिठुरे, सिरोही में सबसे कम तापमान दर्ज
जयपुर राजस्थान में बर्फीली हवाओं के कारण सर्दी का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले चार दिनों तक प्रदेश में ठंड का यही दौर जारी रहने की संभावना है। सीकर में पहले से चल रही शीतलहर का प्रभाव अब झुंझुनूं तक पहुंच गया है। दोनों जिलों में सुबह-शाम तेज ठंडी हवाएं चल रही हैं। मौसम विभाग ने सीकर और झुंझुनूं के लिए येलो अलर्ट जारी…
-
भव्य तरीके से हुआ खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2025 का अनावरण, खेलमंत्री ने बताया ‘युवाओं का लॉन्च पैड’
जयपुर राजस्थान की राजधानी जयपुर के ऐतिहासिक आमेर फोर्ट के जलेब चौक पर बुधवार शाम एक भव्य आयोजन के दौरान खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स (केआईयूजी) 2025 का लोगो, मैस्कॉट, एंथम, टॉर्च और जर्सी का अनावरण किया गया। इस खास मौके पर राजस्थान के खेल मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने समारोह की अध्यक्षता की। इस मौके पर युवा मामले एवं खेल विभाग के शासन सचिव डॉ. नीरज के. पवन, स्पोर्ट्स…
-
जोधपुर कोर्ट का फैसला: आनंदपाल एनकाउंटर में पुलिस पर हत्या का केस रद्द
जोधपुर बहुचर्चित गैंगस्टर आनंदपाल सिंह एनकाउंटर केस में जोधपुर जिला एवं सत्र न्यायालय से पुलिस अधिकारियों को बड़ी राहत मिली है। जिला एवं सत्र न्यायाधीश अजय शर्मा ने गुरुवार को अहम फैसला सुनाते हुए एसीजेएम (सीबीआई प्रकरण) जोधपुर महानगर के उस आदेश को निरस्त कर दिया है, जिसमें एनकाउंटर में शामिल सात पुलिस अधिकारियों पर हत्या का मुकदमा चलाने के निर्देश दिए गए थे। इस फैसले से तत्कालीन चूरू एसपी…
-
राजस्थान में मतदाता गणना प्रपत्र वितरण: झालावाड़ अव्वल, झुंझुनूं पिछड़ा
जयपुर राजस्थान में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम (SIR-2026) के तहत गणना प्रपत्र वितरण का आंकड़ा 9वें दिन 4.25 करोड़ के पार पहुंच गया है। अब तक राज्य के 78% मतदाताओं तक गणना प्रपत्र पहुंच चुके हैं, जिससे अभियान ने एक नई उपलब्धि हासिल की है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवीन महाजन ने बताया कि झालावाड़ और चित्तौड़गढ़ जिले 90% से अधिक वितरण के साथ लगातार शीर्ष पर हैं,…
-
कांग्रेस संगठन में बदलाव: संजना जाटव और रेहाना चिश्ती बनीं राष्ट्रीय सचिव
जयपुर कांग्रेस ने अपने संगठन में बड़ा बदलाव करते हुए नौ नेताओं को राष्ट्रीय सचिव नियुक्त किया है, वहीं पांच सचिवों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है। इनमें राजस्थान से दो चेहरों,भरतपुर सांसद संजना जाटव और महिला कांग्रेस की पूर्व प्रदेशाध्यक्ष रेहाना रियाज चिश्ती को राष्ट्रीय सचिव बनाया गया है। कांग्रेस ने युवा सांसद संजना जाटव को राष्ट्रीय सचिव बनाकर मध्य प्रदेश प्रभारी महासचिव हरीश चौधरी के साथ जोड़ा…
-
एएनटीएफ का ड्रग्स माफिया पर शिकंजा: जोधपुर में 82 लाख का डोडा पोस्त जब्त
जोधपुर पुलिस आयुक्तालय जोधपुर पश्चिम की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) और लूणी थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। संयुक्त कार्रवाई में पुलिस ने 5 क्विंटल 43 किलो 62 ग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद किया है। इस दौरान एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया, जबकि उसका एक साथी मौके से फरार हो गया। बरामद मादक पदार्थ की अनुमानित कीमत करीब 82 लाख रुपये आंकी…
-
नवंबर में ही बढ़ी सर्दी की सिहरन, राजस्थान के कई इलाके कांपे
जयपुर उत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों में हुई बर्फबारी का असर अब राजस्थान में भी दिखने लगा है। इस बार ठंड ने सामान्य से पहले दस्तक दे दी है। कई शहरों में रात का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया है। मौसम केंद्र जयपुर की ताज़ा रिपोर्ट के अनुसार, अगले कुछ दिनों तक प्रदेश में इसी तरह की सर्दी बनी रहेगी। विभाग ने सीकर में चार दिन और…
-
जयपुर हादसा: मल्टी स्टोरी बिल्डिंग की दीवार गिरने से 4 मजदूर घायल
जयपुर जयपुर में सोमवार दोपहर एक बड़ा हादसा हो गया। शहर के पन्नी गरान मोहल्ले में निर्माणाधीन मल्टी स्टोरी बिल्डिंग की दीवार अचानक गिर गई। हादसे के वक्त बेसमेंट में काम कर रहे चार मजदूर मलबे के नीचे दब गए। सूचना मिलते ही पुलिस, सिविल डिफेंस और SDRF की टीमें मौके पर पहुंचीं और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया। अब तक एक मजदूर को बाहर निकालकर एसएमएस अस्पताल में भर्ती…
-
जयपुर में निर्माणाधीन इमारत का बेसमेंट धंसा, एक व्यक्ति की मौत, बचाव कार्य जारी
जयपुर जयपुर के सुभाष चौक थाना क्षेत्र में सोमवार शाम एक बड़ा हादसा हो गया। पानी गरो के मोहल्ले में निर्माणाधीन मकान का बेसमेंट अचानक धंस गया, जिससे एक व्यक्ति की मौत हो गई। घटना से इलाके में अफरातफरी मच गई। हादसे की सूचना मिलते ही सिविल डिफेंस की टीम मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, एक व्यक्ति की मौत…
-
निकाय चुनाव नियमों में राहत: दो से अधिक बच्चों वाले प्रत्याशियों को भी मौका
जयपुर राजस्थान सरकार अब पंचायत, नगरपालिका और नगर निकाय चुनावों में दो बच्चों की शर्त खत्म करने जा रही है. 1994 में लागू किए गए इस कानून के तहत दो से अधिक बच्चों वाले व्यक्ति को चुनाव लड़ने की अनुमति नहीं थी. अब सरकार इस नियम को हटाने की दिशा में कदम बढ़ा रही है. सूत्रों के अनुसार, आरएसएस के दबाव के बाद सरकार ने इस कानून पर पुनर्विचार शुरू…
-
ठंड ने बढ़ाई कंपकंपी: जयपुर संभाग में शीत लहर की चेतावनी जारी
जयपुर उत्तर भारत में हुई बर्फबारी का असर अब राजस्थान में दिखने लगा है। राज्य में मौसम तेजी से बदल रहा है और सर्दी ने दस्तक दे दी है। पिछले कुछ दिनों से कई शहरों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया है। रविवार को सीकर और टोंक में शीतलहर चली, जबकि फतेहपुर में न्यूनतम तापमान सबसे कम 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। मौसम विभाग के अनुसार,…
-
लोकतंत्र के महापर्व की शुरुआत: प्रशिक्षण केंद्रों से मतदान टीमें बूथों की ओर रवानगी पर
जयपुर/बारां अंता विधानसभा उपचुनाव 2025 के तहत 11 नवंबर को मतदान होगा। स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव कराने की तैयारी के बीच सोमवार को मतदान दल अपने-अपने मतदान केंद्रों के लिए रवाना होंगे। इसके लिए प्रशासन ने सभी व्यवस्थाएं पूरी कर ली हैं। अंता विधानसभा क्षेत्र में कुल 268 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। मतदान दलों की रवानगी से पहले उन्हें राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, अंता के मैदान में अंतिम प्रशिक्षण दिया…
-
15 मौतों पर सुप्रीम कोर्ट का संज्ञान: हादसे पर NHAI व राज्य सरकार को नोटिस
राजस्थान सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को राजस्थान के फलौदी में हुए दर्दनाक सड़क हादसे, जिसमें 15 लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हुए, पर स्वतः संज्ञान लिया। न्यायमूर्ति जे.के. माहेश्वरी और न्यायमूर्ति विजय विश्नोई की पीठ ने राजमार्गों की सुरक्षा को लेकर गहरी चिंता व्यक्त की और राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) को निर्देश दिया कि वह दो सप्ताह के भीतर विस्तृत स्थिति रिपोर्ट दाखिल करें, जिसमें राजस्थान…
-
सर्द हवाओं का असर: राजस्थान में सर्दी ने दी जोरदार दस्तक
जयपुर उत्तर भारत से आ रही बर्फीली हवाओं के असर से राजस्थान में सर्दी ने रफ्तार पकड़ ली है। अलवर, उदयपुर और झुंझुनूं सहित 12 जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया। अलवर, उदयपुर और झुंझुनूं में सीजन की सबसे ठंडी रात रही, जबकि बारां और करौली में पहली बार तापमान 10 डिग्री से नीचे गया। मौसम विभाग के अनुसार, अगले एक सप्ताह तक राज्य…
-
सरकारी टीचर बनने का सुनहरा मौका, RPSC ने निकाली बंपर भर्ती
जयपुर राजस्थान में सरकारी स्कूलों में शिक्षक बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए शानदार अवसर आया है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB), जयपुर ने प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्तर के शिक्षकों की भर्ती का बड़ा नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती के तहत कुल 7000 से अधिक पदों पर नियुक्ति की जाएगी। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 7 नवंबर से शुरू हो चुकी है और उम्मीदवार 6 दिसंबर 2025…
-
जेल से बाहर आएंगे आसाराम? कोर्ट ने स्वास्थ्य कारणों पर दी अंतरिम जमानत
जोधपुर यौन शोषण के आरोपी आसाराम को मेडिकल ग्राउंड पर छह महीने की जमानत मिल गई है। जमानत मंजूर होने के बाद वे जोधपुर स्थित अपने आश्रम पहुंचे, जहां उनके अनुयायियों में खुशी की लहर दौड़ गई। आसाराम की वापसी की खबर मिलते ही राजस्थान समेत कई राज्यों से श्रद्धालु जोधपुर पहुंचे। आश्रम परिसर में भक्ति कार्यक्रमों की पुनः शुरुआत हुई, जहां श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तन किए और “हरिओम हरिओम” के…
-
सावधान! जालंधर-जम्मू नेशनल हाईवे पर बढ़ी परेशानी, निकलने से पहले देखें अपडेट
भोगपुर जालंधर-जम्मू नेशनल हाईवे पर पड़ते भोगपुर शहर में पिछले लंबे समय से ट्रैफिक समस्या से जूझ रहा है। हर रोज शहर में लगते लंबे ट्रैफिक जाम से शहरवासी परेशान हैं परंतु पुलिस और सिविल प्रशासन लोगों कि इस समस्या से बिल्कुल बेखबर हैं। सनद रहे कि चीनी मिल के चालू होने पर जब गन्नों की ट्रालियां सड़क पर आएंगी तो यह समस्या और गंभीर हो सकती है, जिसका हल…
-
भयंकर सड़क हादसा: दिल्ली-मुंबई सुपर एक्सप्रेसवे पर कार कई बार पलटी, चार घायल, एक की मौत
अलवर दिल्ली-मुंबई सुपर एक्सप्रेस-वे पर रात करीब ढाई बजे तेज रफ्तार स्कॉर्पियो पलट गई, जिससे ड्राइवर कप्तान निवासी धमरेड राजगढ़ की मौत हो गई। वहीं दो गंभीर घायलों को जयपुर रेफर किया गया है। स्कॉर्पियों में कुल पांच लोग सवार थे। हादसा अलवर जिले में लक्ष्मणगढ़ के पास चैनल नंबर 122 के पास का है। अलवर के राजगढ़ निवासी जितेंद्र ने तीन दिन पहले ही नई स्कॉर्पियों खरीदी थी। जिसे…
-
राजस्थान के विद्यार्थी साल में दो बार दे सकेंगे बोर्ड परीक्षा, शिक्षा मंत्री का ऐलान
कोटा कोटा जिले के दौरे पर मौजूद शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ने घोषणा की कि माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान, अजमेर अगले सत्र से विद्यार्थियों को सत्र में दो बार बोर्ड परीक्षा का अवसर प्रदान करेगा। शिक्षा मंत्री दिलावर ने कहा कि माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा राष्ट्रीय शिक्षा नीति- 2020 के प्रावधानों के अनुसार अगले सत्र से दो बार बोर्ड परीक्षा ली जाएगी। सभी विद्यार्थियों के लिए प्रथम…
-
पारिवारिक विवाद बना हिंसा का रूप: बेटे ने पिता के प्राइवेट पार्ट और नाक पर दांत से काटा
अलवर राजस्थान के अलवर शहर के अरावली विहार थाना क्षेत्र में एक हैरान और परेशान करने वाली घटना सामने आई है। यहां जयपुर रोड स्थित क्षेत्र में एक नाबालिग लड़के ने अपने पिता पर हमला करते हुए उनकी नाक और प्राइवेट पार्ट पर दांत से काट लिया। घायल व्यक्ति को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अब यह घटना इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है।…
-
डीएसटी-शेरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, बस फायरिंग केस का मास्टरमाइंड चढ़ा हत्थे
जोधपुर जोधपुर ग्रामीण पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। शेरगढ़ क्षेत्र में निजी बस पर फायरिंग और अवैध वसूली की धमकी देने वाले मामले के मुख्य आरोपी को डीएसटी (जिला विशेष टीम) और थाना शेरगढ़ पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने इस कार्रवाई को बेहद गंभीरता से लेते हुए त्वरित गति से अंजाम दिया, क्योंकि घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया…