राजस्थान

  • नई हेलीकॉप्टर सेवा शुरू, दिल्ली और जयपुर से मेहंदीपुर बालाजी की यात्रा होगी आसान

    दौसा देशभर में आस्था का प्रमुख केंद्र मेहंदीपुर बालाजी अब हवाई सेवा से जुड़ गया है। श्रद्धालु अब दिल्ली, जयपुर और अलवर जिले के पिनान से सीधे हेलीकॉप्टर के माध्यम से बालाजी धाम पहुंच सकेंगे। सोमवार को पहली बार दिल्ली से पांच श्रद्धालुओं को लेकर हेलीकॉप्टर मेहंदीपुर बालाजी पहुंचेगा। यह उड़ान इस सेवा का ट्रायल भी होगी। धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने और जिले की स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती देने…

  • सफारी बस में लगी आग, नाहरगढ़ पार्क में लॉयन्स के बीच बची जान

    जयपुर राजस्थान की राजधानी जयपुर स्थित आमेर के नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क में रविवार को लॉयन सफारी के दौरान बड़ा हादसा होते-होते टल गया। जानकारी के अनुसार, सैलानियों से भरी एक सफारी बस में अचानक शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि लपटें दूर से भी दिखाई दे रही थीं। घटना के समय करीब 30 पर्यटक जंगल की सैर कर रहे थे। अचानक आग लगने से…

  • इंडिगो का उड़ान शेड्यूल प्रभावित: जयपुर से 7 उड़ानें आज भी कैंसल

    जयपुर  बीते 3 दिनों से देश भर के एयरपोर्ट्स पर इंडिगो की उड़ानें रद्द होने से कोहराम मचा हुआ था। सोमवार को जयपुर एयरपोर्ट पर इंडिगो के विमानों ने उड़ान भरनी शुरू कर दी। राजस्थान से इंडिगो की प्रतिदिन करीब 90 उड़ाने संचालित होती हैं। हालांकि आज भी देश भर में इंडिगो की कई उड़ाने कैंसल हो गई हैं। जयपुर एयरपोर्ट पर  इंडिगो की करीब 7 उड़ाने रद्द हुई हैं।…

  • 317 नई महिला कांस्टेबलों ने राजस्थान पुलिस में सेवा की शपथ, भव्य दीक्षांत समारोह सम्पन्न

    जयपुर  राजस्थान पुलिस अकादमी में महिला आरक्षी बैच 98 और 99 का भव्य दीक्षांत परेड समारोह आज शानदार माहौल में शुरू हुआ। कार्यक्रम में डीजीपी राजीव कुमार शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। परेड ग्राउंड में जोश, उत्साह और अनुशासन का अद्भुत संगम देखने को मिला। समारोह में कुल 317 महिला कांस्टेबल वतन की सेवा की शपथ ले रही हैं, जिनमें 76 दूरसंचार (टेलीकॉम) कांस्टेबल 241 जनरल ड्यूटी…

  • नवनियुक्त पदाधिकारियों की पहली बैठक: जानिए CM भजनलाल और प्रदेशाध्यक्ष ने क्या कहा

    जयपुर जयपुर में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय पर सुबह नवनियुक्त प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक आयोजित हुई। बैठक में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ मौजूद रहे। दोनों नेताओं ने संगठन के आगामी कार्यक्रमों, रणनीतियों और प्रदेश में विकास से जुड़े कार्यों पर विस्तार से चर्चा की। बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करना और नई जिम्मेदारियों के अनुरूप कार्यों का समुचित वितरण सुनिश्चित करना था।…

  • मेवाड़ ने किया इंस्पेक्टर महेश नागदा का सम्मान, ऑपरेशन सिंदूर की वीरता को नमन

    उदयपुर बीएसएफ के इंस्पेक्टर महेश नागदा के उदयपुर पहुंचते ही ओल्ड सिटी देशभक्ति के रंग में डूब गई। ओल्ड सिटी वेलफेयर कमेटी द्वारा आयोजित नागरिक अभिनंदन समारोह में बड़ी संख्या में प्रबुद्धजन, क्षेत्रवासी और उनके मित्र मौजूद रहे। भट्टियानी चौहट्टा निवासी नागदा को भारत सरकार, गृह मंत्रालय द्वारा ऑपरेशन सिंदूर में प्रदर्शित साहस, सूझबूझ और कर्तव्यनिष्ठा के लिए डायरेक्टर जनरल डिस्क व कमेंडेशन रोल से सम्मानित किया जाएगा।   रंगनिवास…

  • हाड़ कंपाने वाली सर्दी ने बढ़ाई ठिठुरन, फतेहपुर में पारा लुढ़का

    जयपुर राजस्थान में कड़ाके की सर्दी के बीच एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ है। इसका असर खासतौर पर पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर, जैसलमेर और आसपास के इलाकों में हल्के बादलों के रूप में दिखाई दिया, हालांकि कहीं भी बारिश नहीं हुई। बादल छाने और पश्चिमी हवाएं चलने से उत्तर से आने वाली बर्फीली हवा कुछ कमजोर पड़ी है। इस विक्षोभ का आंशिक प्रभाव अगले दो दिनों तक जारी रहने…

  • देश के लिए अटूट निष्ठा रखने वाले वीर सैनिक हमारे गर्व का प्रतीक : भजनलाल शर्मा

    जयपुर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि हमारे वीर जवान अपने परिवार से दूर रहकर, कठिन परिस्थितियों में निःस्वार्थ भाव से राष्ट्र की सेवा करते हैं। उनके अदम्य साहस और बलिदान के कारण ही हम सभी देशवासी चैन और सुकून से रह पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमारे पूर्व सैनिक केवल सेवानिवृत व्यक्ति नहीं, बल्कि अनुभव और अनुशासन के प्रतीक हैं। उनकी राष्ट्र के प्रति अटूट निष्ठा हम सब…

  • राजस्थान में ‘ऑनर रन मैराथन’ का जोश चरम पर, प्रतिभागियों ने दी शहीदों को सम्मान की सलामी

    जयपुर रविवार सुबह जयपुर में सेना की दक्षिण पश्चिम कमान द्वारा पूर्व सैनिकों की वीरता और बलिदान को नमन करते हुए आयोजित ‘ऑनर रन मैराथन’ का भव्य आगाज मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया। अल्बर्ट हॉल से मैराथन को फ्लैग ऑफ करते हुए सीएम ने कहा कि यह आयोजन शहीदों और वीर सैनिकों के सम्मान का प्रतीक है, और युवा पीढ़ी को इससे प्रेरणा लेनी चाहिए। उन्होंने बताया कि सेना के…

  • CID-आईबी कांस्टेबल परीक्षा: जयपुर में PET-PST की तैयारी, निर्देश जारी

    जयपुर जयपुर में कांस्टेबल भर्ती 2025 के अंतर्गत सीआईडी-आईबी में 79 रिक्त पदों को भरने के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण चरण शुरू होने जा रहा है। पुलिस भर्ती एवं पदोन्नति बोर्ड ने इस भर्ती प्रक्रिया की प्रारंभिक स्क्रीनिंग पूरी कर ली है, जिसके बाद कुल 395 अभ्यर्थियों को आगामी चरण यानी शारीरिक दक्षता परीक्षण (पीईटी) एवं शारीरिक माप तौल (पीएसटी) के लिए पात्र घोषित किया गया…

  • ठिठुर रहा राजस्थान: फतेहपुर में तापमान शून्य के पास, मौसम विभाग ने चेताया

    जयपुर उत्तर भारत से चल रही बर्फीली हवाओं ने राजस्थान में हाड़ कंपाने वाली ठंड बढ़ा दी है। शेखावाटी में तापमान 2 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया, जिससे खेतों में ओस जमने के बाद पाला पड़ना शुरू हो गया है और फसलें प्रभावित हो रही हैं। शुक्रवार को राज्य के 15 से ज्यादा शहरों का पारा सिंगल डिजिट में दर्ज हुआ। जयपुर में भी इस सीजन पहली बार तापमान…

  • बायोडीजल के अवैध कारोबार पर कड़ी कार्रवाई, 2700 लीटर तेल और कई सिलेंडर बरामद

    सिरोही सिरोही जिले में रसद विभाग ने अवैध बायोडीजल की बिक्री और घरेलू रसोई गैस सिलेंडरों के व्यावसायिक उपयोग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। विभाग की टीम ने 2700 लीटर अवैध बायोडीजल का भंडारण पकड़ा और इसके साथ डिस्पेंसिंग यूनिट, मोटर, ड्रम सहित कई उपकरण जब्त किए। अधिकारियों का कहना है कि ऐसी कार्रवाई अब नियमित रूप से जारी रहेगी।   जिला रसद अधिकारी जगदीश विश्नोई के अनुसार मंडार…

  • डोटासरा पर भजनलाल का तंज तेज, कहा– कांग्रेस नेता को भाजपा सबक सिखाएगी

    श्रीगंगानगर सीएम भजनलाल शर्मा ने कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा पूछते हैं कि कहां है यमुना का पानी? शेखावाटी के लिए यमुना का पानी भाजपा सरकार लेकर आएगी। गोविंद डोटासरा जी चिंता मत कीजिए, भाजपा सरकार उन्हें पानी पिलाएगी। सीएम भजनलाल शर्मा शुक्रवार को श्रीगंगानगर जिले के दौरे पर आए थे। भजनलाल शर्मा ने साधुवाली गाजर मंडी व फिरोजपुर…

  • जवाहर सर्किल पर दिखे CM भजनलाल शर्मा, बिना सिक्योरिटी के की सुबह की सैर

    जयपुर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा शनिवार तड़के अचानक जवाहर सर्किल पहुंचे और आम लोगों के साथ करीब आधे घंटे तक मार्निंग वॉक की। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था बेहद सीमित रही और मुख्यमंत्री ने प्रोटोकॉल को भी साइड में रख दिया। सामान्य दिनों में मुख्यमंत्री के लिए रूट लगाया जाता है, लेकिन आज बिना किसी पूर्व सूचना के वे सीधे पार्क पहुंच गए। भजनलाल शर्मा इससे पहले भी मुख्यमंत्री बनने से पहले…

  • उदयपुर में हवाई ट्रैफिक ठप: दर्जनों फ्लाइट कैंसिल, टिकटों की कीमतें आसमान पर

    उदयपुर उदयपुर में शुक्रवार को डबोक एयरपोर्ट पर एयर ट्रैफिक पूरी तरह प्रभावित रहा। जिसके चलते बेंगलुरु से उदयपुर आने वाली सुबह 11 बजे की फ्लाइट करीब 6 घंटे देरी से शाम 5 बजे पहुंची। कई यात्री टर्मिनल पर घंटों इंतजार करते रहे और बार-बार एप व काउंटरों पर अपडेट लेते रहे। यात्रियों का कहना था कि उड़ान रद्द होने की जानकारी आखिरी समय पर भेजी गई, जबकि वे पहले…

  • 3rd ग्रेड टीचर भर्ती में आज लास्ट डेट! अब तक आए इतने लाख आवेदन

    जयपुर राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से निकाली गई थर्ड ग्रेड शिक्षक भर्ती के लिए कल 6 दिसंबर 2025 आवेदन की अंतिम तिथि है। बुधवार शाम तक रीट लेवल लेवल 1 के लिए 2 लाख से अधिक और रीट लेवल 2 में 5 लाख से अधिक फॉर्म भरे जा चुके हैं। यानी कुल 7 लाख से ज्यादा आवेदन आ चुके हैं। थर्ड ग्रेड लेवल-1 (कक्षा 1 से 5 तक)…

  • राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा आदेश, शादी से पहले लिव इन में रह सकते हैं युवाओं

     जयपुर राजस्थान हाई कोर्ट ने एक अहम फैसले में कहा है कि दो व्यस्क आपसी सहमति से तब भी लिव इन में रह सकते हैं जब उनकी उम्र शादी के लायक नहीं हुई है। देश में शादी के लिए लड़की की आयु कम से कम 18 और लड़के की न्यूनतम 21 निर्धारित है, जबकि व्यस्क होने की उम्र 18 है। जस्टिस अनूप कुमार ढांड ने ऐसे ही दो व्यस्क की…

  • राजस्थान के जल संसाधनों पर खास फोकस, प्रवासी राजस्थानी दिवस में होगा अहम विमर्श

    जयपुर राजस्थान में पेयजल और सिंचाई के लिए पानी की पर्याप्त उपलब्धता एक महत्वपूर्ण विषय है और इस दिशा में प्रवासी राजस्थानियों का सहयोग प्रदेश को हमेशा मिलता रहा है। इसके मद्देनजर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के दूरदर्शी नेतृत्व में आगामी 10 दिसंबर को जयपुर में आयोजित होने जा रहे प्रवासी राजस्थानी दिवस के दौरान इस विषय पर सार्थक संवाद के लिए एक विशेष सत्र होगा। “डेवलपमेंट ऑफ सस्टेनेबल वाटर इंफ्रास्ट्रक्चर…

  • नशे में गाड़ी चलाना पड़ा भारी: जयपुर में मोबाइल कोर्ट ने ठोका 18 हजार का फाइन

    जयपुर राजधानी जयपुर में यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों पर अब कड़ी कार्रवाई की जा रही है। जयपुर महानगर प्रथम की मोबाइल कोर्ट ने नियम उल्लंघन पर कठोर कदम उठाते हुए कई मामलों में अधिकतम अभियोजन व्यय लगाना शुरू कर दिया है। यह कार्रवाई अतिरिक्त सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट क्रम-13 और 14 के पीठासीन अधिकारी रोहित शर्मा (RJS) और हिमांशू चावला (RJS) के निर्देशन में की जा रही…

  • इंद्रेश उपाध्याय की शादी की पहली झलक, दुल्हन शिप्रा की सादगी पर फिदा हुए लोग

    जयपुर    जाने-माने कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय आज जयपुर में शादी के बंधन में बंध गए. उनकी हल्दी, मेहंदी, संगीत के बाद अब उनकी शादी की पहली झलक सामने आ गई है, जो आते ही सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. कथावाचक इंद्रेश और उनकी दुल्हन की मंडप से पहली फोटो सामने आई है, जिसे देखने के बाद लोग काफी खुश हो गए हैं और दूल्हा-दुल्हन की तारीफ…

  • सीकर की ठंड ने मचाया हलचल, 1 डिग्री पर फसलें जमी और लोग कांपे

      सीकर सर्द हवाओं के चलने की वजह से सीकर में तेज सर्दी का असर लगातार जारी है। लगातार तीसरे दिन सीकर में कोल्डवेव के अलर्ट के बीच तापमान में गिरावट हुई है। आज सीकर में न्यूनतम तापमान जमाव बिंदु के बेहद करीब 1 डिग्री तक पहुंच चुका है। आज सुबह मौसम भले ही साफ रहा हो लेकिन सर्द हवाओं ने ठिठुरन बढ़ा दी। सुबह सीकर जिले के रानोली,फतेहपुर सहित…

  • नशा तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, झालावाड़ में 125 करोड़ की संपत्ति स्थाई रूप से जमींद कर दी

    झालावाड़/जयपुर नशे के खिलाफ जिले में अब तक की सबसे बड़ी और ऐतिहासिक कार्रवाई करते हुए झालावाड़ पुलिस ने नशा माफियाओं की आर्थिक कमर तोड़ दी है। एसपी अमित कुमार के निर्देशन में चलाए गए ऑपरेशन दिव्य प्रहार के तहत नशा तस्करी से अर्जित लगभग 125 करोड़ रुपये की अवैध संपत्तियों को स्थाई रूप से फ्रीज कर दिया गया है। इस बड़ी कार्रवाई में आलीशान मकान पेट्रोल पंप कृषि भूमि…

  • सर्दी ने बढ़ाई रफ्तार: शेखावाटी में यलो अलर्ट, फतेहपुर में ठंड की दस्तक

    जयपुर राजस्थान में गुरुवार से कड़ाके की सर्दी का दौर तेज होने जा रहा है। उत्तर भारत से आने वाली बर्फीली हवाओं के कारण राज्य के उत्तर-पूर्वी जिलों में न्यूनतम तापमान में और गिरावट दर्ज की जाएगी। हिमालय पर आज से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होता नजर आ रहा है। इसके प्रभाव से मैदानी इलाकों में अगले कुछ दिनों में सर्दी का प्रभाव तेजी से बढ़ेगा। शेखावाटी क्षेत्र में…

  • राजस्थान एसआईआर में अव्वल, 99.5% प्रपत्र डिजिटलीकरण के साथ दूसरे चरण में बढ़त

    जयपुर  बिहार के बाद देश के 12 राज्यों में मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) जारी है। भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) ने एसआईआर के दूसरे चरण में एक और महत्वपूर्ण मुकाम हासिल कर लिया है। इस बीच राजस्थान ने ईएफ के डिजिटलाइजेशन में पहला स्थान हासिल किया है। आयोग द्वारा दी गई ताजा जानकारी के अनुसार, देशभर में 47.5 करोड़ से अधिक यानी 93 प्रतिशत से ज्यादा एन्यूमरेशन फॉर्म…

  • जयपुर में 8 दिसंबर को होगी 12 बटालियन कॉन्स्टेबल भर्ती की फिजिकल टेस्ट

    जयपुर राजस्थान पुलिस में कॉन्स्टेबल भर्ती वर्ष 2025 की लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना जारी की गई है। 12वीं बटालियन आरएसी (आईआर) विकासपुरी, नई दिल्ली ने शारीरिक दक्षता परीक्षा एवं शारीरिक मापतौल परीक्षा की तारीख की घोषणा कर दी है, जिसका आयोजन जयपुर में किया जाएगा। कमांडेंट 12वीं बटालियन आरएसी (आईआर) केवल राम ने बताया कि सफल उम्मीदवारों के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा और शारीरिक…

Back to top button