रायपुर
raipur news
-
‘बंजारी वाले बाबा’ का 42वां उर्स पाक 7 नवंबर से 13 नवंबर तक, तैयारियां हुई पूरी, जानें उर्स के प्रोग्राम…
रायपुर। सरकारे छत्तीसगढ़ हज़रत सैय्यद शेर अली आगा (बंजारी वाले बाबा) का 42वां उर्स पाक का आयोजन किया जा रहा है. खादिमे आस्ताना मो. ईशराक रिजवी अशरफी ने बताया कि दरगाह शरीफ की तमाम तैयारिया पुरी कर ली गई है और जरूरत पड़ने पर ट्रस्ट की लगातार बैठक ली जा रही है. रायपुर शहर के लोग बाबा साहब के उर्स पाक को हर वर्ष बड़ी धूमधाम के साथ मनाते हैं.…
-
पीएम मोदी, सीएम डॉ. भूपेश बघेल और रमन समेत कई नेताओं ने राज्य स्थापना दिवस पर छत्तीसगढ़वासियों को दी शुभकामनाएं….
रायपुर। राज्य स्थापना दिवस पर सीएम भूपेश बघेन ने भी ट्वीट किया है. उन्होंने लिखा है कि छत्तीसगढ़ महतारी के जम्मो लइका, सियान, दाई-दीदी, बहिनी अऊ युवा मन ल 24वां राज्य स्थापना दिवस के गाड़ा-गाड़ा बधई अऊ शुभकामना. हमर पुरखा मन जेन सपना देखे रिहिस, जेन संघर्ष करे रिहिस, सुग्घर छत्तीसगढ़ के संकल्प लेके ओमन के देखाए रद्दा म चलत हमन पांच बछर म हर छत्तीसगढ़िया के जीवन म बदलाव…
-
भाजपा ने हमेशा धोखा दिया, उनके घोषणा पत्र पर लोगों को भरोसा नहीं : पंडित शुक्ला
रायपुर. छत्तीसगढ़ में आज से धान खरीदी शुरू हो गई है. इसे लेकर संचार प्रमुख पंडित सुशील आनंद शुक्ला ने कहा, राज्य के लिए खुशी का दिन है. छत्तीसगढ़ राज्य की स्थापना के साथ-साथ किसानों से समर्थन मूल्य में धान की खरीदी शुरू हो गई है. इस वर्ष किसानों से प्रति एकड़ 20 क्विंटल धान की खरीदी होगी. पंडित सुशील आनंद शुक्ला ने कहा, भारतीय जनता पार्टी पूरी तरह से…
-
रायपुर रेल मंडल में जनशताब्दी एक्सप्रेस से पकड़ा गया 50 लाख रुपए का अवैध सोना, आरपीएफ गंभीरता के साथ कर रही जांच…
रायपुर । रायपुर रेल मंडल के आरपीएफ पोस्ट से बड़ी खबर है. रायपुर रेल मंडल के कमांडेंट के नेतृत्व में दुर्ग आरपीएफ पोस्ट के इंस्पेक्टर की टीम और आरपीएफ की तमाम संयुक्त टीम ने जनशताब्दी एक्सप्रेस से करीब 50 लाख रूपए का सोना जब्त किया है. हालांकि ये राशि अनुमानित है. सूत्र से मिली जानकारी के मुताबिक इस घटना में दो आरोपी शामिल है. आरपीएफ के सूत्र बताते है कि…
-
साड़ियों से भरी ट्रक पुलिस ने फिर किया जब्त, 23 लाख की साड़ी के साथ पुलिस ने गाड़ी भी की जब्त….
कोरबा. बीते 29 अक्टूबर को ही पुलिस ने महासमुंद में सिंघोड़ा थाना अंतर्गत ट्रक से भारी मात्रा में साड़ी जब्त की थी. साड़ियों की कीमत करीब 1 करोड़ रुपए बताई गई थी. सिंघोड़ा थाना क्षेत्र के रेहटीखोल जांच नाका में पुलिस की टीम वाहनों की चेकिंग कर रही थी. जांच के दौरान ओडिशा की ओर से आ रही आयशर ट्रक क्र.MH 04 LE 5608 से पुलिस ने 16 हजार नग…
-
‘व्यक्ति की निजता का हनन’, Apple से कांग्रेस और विपक्ष के नेताओं को मिला थ्रेट अलर्ट, सिंहदेव ने चिंता जताते हुए बोले….
रायपुर। उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने ऐप्पल से प्राप्त ईमेल की तुलना पेगासस जैसे घटना से करते हुए कहा कि आज छत्तीसगढ़ में चुनाव के लिए कुछ ही दिन शेष बचे हैं, तब इस प्रकार का इमेल प्राप्त होना चिंता का विषय है. उन्होंने कहा कि देश की सरकार की जिम्मेदारी सिर्फ सीमाओं की सुरक्षा के सीमित नहीं बल्कि व्यक्ति की निजता कि सुरक्षा भी भारत सरकार की जिम्मेदारी है, और…
-
बीजेपी ने लॉन्च किया अपना चुनावी एंथम और रैप सांग, छत्तीसगढ़ी, हल्बी, गोंडी 3 भाषाओं में बनाया गया है वीडियो…
रायपुर। आज बीजेपी के एंथम की लॉन्चिंग कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह, सह प्रभारी नितिन नबीन, पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल के अलावा कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे. इस दौरान बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण को लेकर आक्रोश हैं, विकास कार्य शून्य हो गए हैं, जब हमारी सरकार थी सरगुजा में अनुसूचित जनजाति के नौजवानों को प्रथमिकता देकर शिक्षा देते थे, कांग्रेस के आने के…
-
अरुण साव के साथ लड़ाई के वायरल वीडियो पर बृजमोहन अग्रवाल ने कहा- हमारे पास कांग्रेस का ओरिजिनल वीडियो है, कोई नेता बचेगा नहीं…
रायपुर। सोशल मीडिया में एक वीडियो खूब वायरल हुआ, जिसमें बृजमोहन अग्रवाल और अरुण साव के साथ झगड़े का दावा किया जा रहा था. लेकिन अब इस वीडियो को हटा दिया गया है. इस वायरल वीडियो को भाजपा ने कांग्रेस की साजिश करार दिया है. वहीं पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने इस पर अपना रिएक्शन देते हुए कहा कि हमारे पास कांग्रेस का ओरिजिनल वीडियो है. कांग्रेस का कोई भी…
-
विधानसभा चुनाव में कांग्रेस द्वारा दरकिनार किए जाने के बाद भी नंदकुमार साय की नहीं टूटी है उम्मीद, टिकट को लेकर कही यह बात…
गरियाबंद। गरियाबंद जिले में कांग्रेस के राजिम प्रत्याशी अमितेश शुक्ल और बिंद्रानवागढ़ के जनक ध्रुव ने आज नामांकन दाखिल किया. इस दौरान भाजपा से कांग्रेस में शामिल हुए नेता नंदकुमार साय भी मौजूद थे. इस दौरान मीडिया से मुखातिब होते हुए नंदकुमार साय का भाजपा छोड़ने की टीस उभर आई. उन्होंने अपना दर्द बयां करते हुए कहा कि हम पार्टी के उस वक्त के नेता है, जब भाजपा बनी नहीं…
-
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से तीन गुना ज्यादा चल संपत्ति है श्रीमती मुक्तेश्वरी बघेल के पास, जानिए संपत्ति का पूरा लेखा-जोखा…
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा दाखिल किए गए शपथ पत्र के अनुसार, उनकी सकल संपत्ति एक करोड़ आठ लाख 78 हजार 591 रुपए है, जबकि उनकी पत्नी के पास तीन करोड़ 11 लाख 69 हजार 515 रुपए की चल संपत्ति है. इन संपत्तियों में मुख्यमंत्री के पास एक महिंद्रा अल्ट्रस एसयूवी के अलावा एक ट्रेक्टर शामिल है, जबकि उनकी पत्नी के पास मारुति 800 के अलावा तीन ट्रेक्टर शामिल है.…
-
छत्तीसगढ़ के प्रथम मुख्यमंत्री अजीत जोगी के पुत्र अमित जोगी ने भरी हुंकार, पाटन विधानसभा से सीएम के खिलाफ लड़ेंगे चुनाव..
रायपुर। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष व छत्तीसगढ़ के प्रथम मुख्यमंत्री अजीत जोगी के सुपुत्र अमित जोगी ने चुनावी रण में उतरने का ऐलान कर दिया है, वे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और सांसद विजय बघेल के खिलाफ पाटन विधानसभा से चुनाव लड़ेंगे. इससे पहले रविवार को जेसीसी ने पाटन से शीतकरण महिलवार के नाम का ऐलान किया था. लेकिन आज अमित जोगी ने खुद दुर्ग पहुंचकर पाटन सीट से…
-
भाजपा प्रत्याशी पुरंदर मिश्रा को हर समाज का समर्थन, कहा- विजयी भवः…
रायपुर। 17 नवंबर… चुनाव के लिए लिहाज से रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र में भी इस तारीख को यादगार बनाने के लिए भाजपा में जबर्दस्त तैयारी चल रही है। भाजपा प्रत्याशी पुरंदर मिश्रा स्वयं भी डोर टू डोर जाकर लोगों से मुलाकात कर रहे हैं। लोगों से सीधा संवाद कर रहे हैं। यही वजह है कि रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र का मौहाल इन दिनों भाजपामय है। बताते चलें कि छत्तीसगढ़ में…
-
छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 : पहले चरण में 20 सीटों के लिए 223 उम्मीदवार, 52 फीसदी प्रत्याशियों ने की है 5वीं से 12वीं तक की पढ़ाई….
रायपुर. एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) ने प्रथम चरण के उम्मीदवारों के हलफनामों का विश्लेषण किया है. इसमें 115 उम्मीदवारों की शैक्षणिक योग्यता 5वीं कक्षा से लेकर 12वीं तक की है. वहीं 97 उम्मीदवार ग्रेजुएट हैं, जबकि 3 उम्मीदवार ने खुद को साक्षर और एक ने निरक्षर बताया है. तीन उम्मीदवार कवासी लखमा कोंटा विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी, सरिता सिंह जगदलपुर से आज़ाद जनता पार्टी प्रत्याशी व शिवनाथ निषाद…
-
भगवान श्री जगन्नाथ मंदिर पहुंचे केंद्रीय राज्य मंत्री मनसुख मांडविया …
रायपुर. केंद्रीय राज्य मंत्री मनसुख मांडविया ने शनिवार को राजधानी रायपुर के गायत्रीनगर स्थित भगवान श्री जगन्नाथ मंदिर पहुंचकर भगवान श्री जगन्नाथ के दर्शन किए। यहां पर वे भगवान श्री जगन्नाथ की पूजा-अर्चना व आरती में भी शामिल हुए। मनसुख मांडविया जब भगवान श्री जगन्नाथ मंदिर पहुंचे तो भाजपाजनों ने उनका आत्मीय अभिनंदन किया। फूलमालाओं व बाजे-गाजे के साथ उनका स्वागत किया गया। इस मौके पर रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र…
-
बीजेपी पर निशाना साध बोले सीएम भूपेश बघेल- इनकी बात की कोई गारंटी नहीं है, लेकिन हमारी जो गारंटी है उसका भरोसा पूरा छत्तीसगढ़ करता है…
राजनांदगांव. छत्तीसगढ़ के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज शहर में चुनावी सभा को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि पांच साल पहले राहुल गांधी आए थे राजनांदगांव, यहीं से घोषणा पत्र जारी हुआ था. कल राहुल गांधी ने भानुप्रतापपुर और फरसगांव में महत्वपूर्ण घोषणा की थी. सीएम ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी पहले ही मान चुकी है जीतना नहीं है, इसलिए वो…
-
ईवीएम में नोटा का विकल्प ही नहीं होना चाहिए, चुनाव परिणाम पर पड़ता है असर : भूपेश
रायपुर। कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज बस्तर दौरे पर हैं. वे यहां फरसगांव और भानुप्रतापपुर में चुनावी सभा ले रहे हैं. इस सभा में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी शामिल हुए. वहीं बस्तर रवाना होने से पहले सीएम बघेल ने रायपुर एयरपोर्ट पर मीडिया से चर्चा की. इस दौरान मुख्यमंत्री ने ईवीएम में नोटा को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि, नोटा के विकल्प पर निर्वाचन आयोग को विचार…
-
छत्तीसगढ़ में लग रहा राष्ट्रीय स्तर के नेताओं का जमावड़ा, लगातार हो रहे दौरे, अपने-अपने प्रत्याशियों के पक्ष में माहौल बनाने कर रहे प्रयास…
रायपुर. छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव की तारीख जैसे-जैसे नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे सियासी हलचल भी बढ़ती जा रही है. छत्तीसगढ़ में इन दिनों राष्ट्रीय नेताओं का जमावड़ा कम मेला ज्यादा लगा हुआ है. वहीं आगामी एक दो दिनों में अन्य नेता भी यहां पहुंचने वाले हैं. जिसमें भाजपा, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के नेता शामिल हैं. पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद के दौरे का आज दूसरा दिन है.…
-
चिटफंड, पनामा, महादेव एप की क्यों नहीं होती जांच ?, भाजपा बौखला गई है, कांग्रेस को डिस्टर्ब करना चाहते हैं….
रायपुर. भूपेश बघेल ने कहा कि डबल इंजन की सरकार जैसे बनी, बोनस देने पर मोदी ने प्रतिबंध लगाया था. रमन सिंह ने बोनस नहीं दिया, मैं देना चाहता हूं चिट्ठी भी लिखा हूं, केंद्र सरकार अनुमति देगी तो दो साल का बोनस भी किसानों को देंगे. बीजेपी के विकास का रॉकेट वाले वीडियो पर सीएम ने तंज कसते हुए कहा कि 15 लाख रुपये सबके खाते में पहुंच गए,…
-
बगावत करने वालों के खिलाफ कार्रवाई शुरू, निर्दलीय चुनाव लड़ने वाले कांग्रेस विधायक पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित, आदेश जारी…
रायपुर. छत्तीसगढ़ में टिकट वितरण के बाद भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस में कई नेताओं ने बगावत की है. इस पर पार्टी ने कार्रवाई भी शुरू कर दी है. अंतागढ़ के कांग्रेस विधायक अनूप नाग के निर्दलीय चुनाव लड़ने पर प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने उन्हें पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है. अनूप नाग ने 2018 के विधानसभा चुनाव में अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए आरक्षित…
-
भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी बनकर रायपुर उत्तर से सावित्री जगत ने भरा नामांकन, किया जमकर शक्ति प्रदर्शन ….
रायपुर उत्तर से भले ही भारतीय जनता पार्टी ने अपना अधिकृत उम्मीदवार पुरंदर मिश्रा को घोषित किया हो. लेकिन पार्टी की महिला कार्यकर्ता सावित्री जगत ने भी रायपुर उत्तर से बीजेपी की उम्मीदवार बनकर अपना नामांकन दाखिल किया है. हालांकि उन्होंने इस सीट से अपनी दावेदारी की थी. सावित्री जगत पिछले काफी लंबे समय से इस क्षेत्र में सक्रिय है और उन्होंने दमदारी से इस सीट से अपनी दावेदारी की…
-
विधायक प्रमोद शर्मा ने हजारों कार्यकर्ताओं के साथ थामा कांग्रेस का दामन, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कराया प्रवेश…
बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के सरगर्मी के बीच बलौदाबाजार के विधायक प्रमोद शर्मा ने हजारों कार्यकर्ताओं के साथ कांग्रेस का दामन थाम लिया है. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने हजारों की संख्या में आए कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ प्रमोद शर्मा को कांग्रेस प्रवेश करवाया है. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सभी को कांग्रेस का गमछा पहनकर स्वागत किया. इस दौरान प्रमोद शर्मा ने कहा कि वापस घर आने पर बहुत…
-
बिलासपुर से आई आईवीजी की टीम ने रायपुर रेलवे स्टेशन में पकड़े अवैध वेंडर…
रायपुर. रायपुर रेलवे स्टेशन में भले आरपीएफ के कर्मचारी-अधिकारियों को वेंडर न दिखे, लेकिन बिलासपुर से आई आईवीजी की टीम ने 3 या 4 वेंडरों को पकड़कर आरपीएफ पोस्ट को हेंडओवर किया है. सूत्रों के मुताबिक आईवीडी की टीम इस कार्रवाई के बाद कहा गई इसकी जानकारी किसी के पास नहीं है. लेकिन इस कार्रवाई के बाद से वे कार्रवाई के लिए अन्य स्थान के लिए निकल गए या टीम…
-
उत्तर विधानसभा के भाजपा कार्यकर्ता अब फुलफार्म में, बूथ स्तर पर संभाला मोर्चा, मतदाताओं का डोर टू डोर सर्वे …
रायपुर। तैयारी पूरी है, पुरंदर मिश्रा जरूरी है… चुनाव जीतने के लिए इस टैगलाइन के साथ रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी पुरंदर मिश्रा के समर्थकों और बीजेपी कार्यकर्ताओं की फौज अब फुलफार्म में आ गई है। एक-एक बूथ के लिए 2-2 कार्यकर्ताओं को महती जिम्मेदारी सौंपी गई है। जहां पर कार्यकर्ता एक-एक मतदाता का सर्वे कर रहे हैं। बताते चलें कि रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र में कुल 201…
-
तैयारी पूरी है, भाजपा जरूरी है… टैगलाइन के साथ रायपुर उत्तर विस क्षेत्र के मुख्य बीजेपी कार्यालय का उद्घाटन आज….
रायपुर। तैयारी पूरी है, भाजपा जरूरी है… इस आशय पर जोर देते हुए चुनाव में जीत के लिए भाजपा की जोरदार तैयारी चल रही है। इसी क्रम में छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में गुरुवार को दोपहर 12 बजे भाजपा के उत्तर विधानसभा प्रत्याशी पुरंदर मिश्रा के मुख्य चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया जाएगा। यह मुख्य चुनाव कार्यालय शहर के सिटी सेंटर मॉल के सामने, एक्सप्रेस हाईवे ढालान, छत्तीसगढ़ वॉच कांप्लेक्स,…
-
‘बीजेपी से टिकट वितरण में हुई चूक, पार्टी ने की कार्यकर्ताओं की उपेक्षा’, बीजेपी में प्रत्याशियों की नाराजगी उफान पर, टिकट कटने से नाराज़ देवजी भाई पटेल ने नामांकन फॉर्म खरीदकर बोले…
रायपुर. धरसींवा सीट से बीजेपी की टिकट पर तीन बार विधायक रह चुके जनप्रिय व लोकप्रिय वरिष्ठ भाजपा नेता देवजी भाई पटेल की नाराजगी फूटी है. टिकट नहीं मिलने से नाराज देवजी भाई पटेल ने बुधवार को नामांकन फार्म खरीदा है. उनके नामांकन फार्म खरीदने के बाद से कयास लगाए जा रहे हैं कि कहीं वह चुनाव तो नहीं लड़ रहे? हालांकि अब तक उन्होंने अपने पूरे पत्ते नहीं खोले…