नई दिल्ली

उपचुनावों के लिए भाजपा ने जारी की उम्मीदवारों की सूची; आजमगढ़ से नकवी नहीं, निरहुआ को उतारा …

नई दिल्ली। लोकसभा और विधानसभा उपचुनाव के लिए भाजपा ने अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। उत्तर प्रदेश से घनश्याम लोधी और दिनेश लाल यादव, त्रिपुरा से सीएम माणिक साहा, दिल्ली से राजेश भाटिया और गंगोत्री कुजूर झारखंड से चुनाव लड़ेंगे।

भाजपा ने रामपुर सीट पर घनश्याम लोधी को अपना उम्मीदवार बनाया है। वहीं आजमगढ़ लोकसभा सीट पर पार्टी ने भोजपुरी स्टार और पूर्व प्रत्याशी दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ को टिकट दिया है।

Back to top button