छत्तीसगढ़बिलासपुर

त्रिपुरा चुनाव में बिलासपुर विधायक को मिली बड़ी जिम्मेदारी, चार विधानसभा क्षेत्र के बनाए गए को-आर्डिनेटर …

बिलासपुर । अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने त्रिपुरा में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए बिलासपुर विधायक  को चार विधानसभा का को-आर्डिनेटर बनाया है। इसमें उन्हें अगरतला, रामनगर, टाउन बोर्डोवली, बनामालीपुर सीटों की जिम्मेदारी दी गई है। इन सीटों पर नगर विधायक कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशियों को जीत दिलाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी कमेटी के निर्देशानुसार नागालैंड, सिक्किम और त्रिपुरा राज्य के प्रभारी डॉ. अजय कुमार ने पत्र जारी कर नगर विधायक  को उनके संगठन में दीर्घकालिक अनुभवों और राजनीतिक क्षमता को दृष्टिगत रखते हुए बड़ी जिम्मेदारी दी है।

उन्हें त्रिपुरा विधानसभा चुनाव में चार विधानसभा का पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। इसके पहले भी पार्टी ने उन्हें उत्तरप्रदेश के चुनाव में मिर्जापुर, रायबरेली, फतेहपुर, जैसी महत्वपूर्ण सीटों के लिए कोऑर्डिनेटर नियुक्त किया था।

इधर, शहर विधायक का कहना है कि हाईकमान ने जो जवाबदारी दी है उसमें वे खरे उतरेंगे। पार्टी के उम्मीदवारों को जीत दिलाने के लिए भरसक प्रयास करेंगे। उनका लक्ष्य सिर्फ उम्मीदवारों की जीत का होगा।

Back to top button