मुंगेली

नूनियाकछार में बगदाई मेला, मानस प्रतियोगिता व सांस्कृतिक कार्यक्रम भी

मुंगेली (अजीत यादव)। जिले से 8 किलोमीटर की दूरी पर स्थित ग्राम नूनियाकछार में मांघी पूर्णिमा पर लगातार 8 वर्षों से बगदाई मेले का आयोजन किया जा रहा है। इस साल मेले का आयोजन 9 से 11 फरवरी तक किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में पूजन एवं मानस प्रतियोगिता, मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान एवं रंग सरोवर द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन समिति द्वारा किया जाएगा।

इस उत्सव में दूर-दूर से श्रद्धालु एवं दर्शकों का तांता लगा रहता है। इस स्थान को मुंगेली जिले में पर्यटन स्थल के रूप में भी देखा जा सकता है। इस आयोजन की तैयारी में जय बगदाई सेवा समिति के विश्वराज सिंह परिहार, संजय सिंह भाउ राम सप्रे व भजन दास मानिकपुरी अशोक यादव, जग्गर सिंह निषाद का विशेष सहयोग रहता है।

Back to top button