छत्तीसगढ़बिलासपुर

नवरात्र में स्त्रीशक्ति को मजबूत बनाने हेतु मासिकधर्म पर जागरूकता कार्यकम …

बिलासपुर। मार्मिक चेतना बिलासपुर व चाइल्ड लाइन बिलासपुर के सयुक्त तत्वाधान में आज अशोक नगर मुरूम खदान बिलासपुर छत्तीसगढ़ में किशोरी एवं महिलाओं के साथ महावारी मिथ्या, समस्या एवं समाधान पर जागरूकता अभियान चलाया गया। जिसमें क्षेत्र के महिलाओं ने बढ़ चढ़ के हिस्सा लिया। मार्मिक चेतना बिलासपुर से अंकिता पांडेय द्वारा महावारी मिथ्या, समस्या एवं समाधान के विषय में विस्तार से जानकारी दिया गया एवं किशोरियों को सेनेटरी पेड का नि:शुल्क वितरण किया गया।

नेहा तिवारी द्वारा योग द्वारा मासिक धर्म के दौरान होने वाले दर्द के निदान बताया गया। चाइल्ड लाइन बिलासपुर के डायरेक्टर धनंजय अनुपम द्वारा जागरूकता अभियान के उदेश्य के बारे बताया गया कि यह अभियान  मार्च 2021 तक चलाया जायेगा। जिसमें बालिकाओं को मासिकधर्म के विषय में फैले भ्रम, समस्या का समाधान किया जायेगा एवं आत्मरक्षा में प्रशिक्षण दिया जायेगा और जरूरतमंद किशोरियों को नि:शुल्क सेनेटरी पेड वितरण किया जायेगा। इस आयोजन को सफल बनाने में  समन्वयक संदीप राव मोहिते, जनक, अनुभव शुक्ला, कु. सोमालिया पटेल, नेहा तिवारी, नीरज गेमनानी का सहयोग रहा।

Back to top button