Uncategorized

10 साल तक ASI अरविंद पाटीदार ने किया यौन शोषण’, शिक्षक प्रकाश पाटीदार से संबंध बनाने पर किया मजबूर तो गुहार लेकर SP के पास पहुंची महिला; जांच शुरू …

उदयपुर। जिले में खाकी पर गंभीर आरोप लगे हैं। यहां एक विवाहिता ने आनंदपुरी थाने के एएसआई अरविंद पाटीदार पर दस साल तक रेप करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि एएसआई ने शादी का झांसा देते हुए कई साल गुजारे। फिर उसके फोटो व वीडियो क्लिप बनाकर ब्लैकमेल किया।

अब एएसआई अरविंद पाटीदार ने जब अपने शिक्षक दोस्त प्रकाश पाटीदार के साथ संबंध बनाने को मजबूर किया तो इस महिला ने एसपी के सामने उपस्थित होकर पूरी कहानी बयां कर दी। एसपी राजेश कुमार मीणा ने एएसआई को सस्पेंड कर दिया और डीएसपी को मामले की जांच सौंप दी है।

इस मामले में एसपी राजेश कुमार ने एएसआई अरविंद पाटीदार को संस्पेंड करते हुए कुशलगढ़ थाना पुलिस को केस दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। कुशलगढ़ थाने में एएसआई के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। आदेश के तहत आरोपी एएसआई निलंबन की अवधि में घाटोल डीएसपी ऑफिस में अपनी उपस्थिति देगा। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

बात साल 2011 की है, जब इस महिला और पति के बीच मकान निर्माण को लेकर झगड़ा हुआ। मामला पुलिस चौकी तक पहुंचा, जहां महिला की एएसआई अरविंद पाटीदार से हुई। मामले की जांच के दौरान एएसआई महिला के घर आने-जाने लगा। आरोप है कि इसके बाद एएसआई ने महिला का यौन शोषण शुरू कर दिया। आरोप यह भी है कि एएसआई महिला को धमकाता रहा और परिवार से दूर रहने का दबाव बनाता रहा।

बांसवाड़ा एसपी को दी रिपोर्ट में पीड़िता ने बताया कि कुछ दिनों बाद उसका पति कमाने के लिए कुवैत चला गया। एएसआई ने उसे शादी का झांसा दिया। अजमेर में उसने अपने दोस्तों व पुलिसकर्मियों के बीच पत्नी के रूप में उसकी पहचान करवाई। जब महिला ने एएसआई को शादी का वादा याद दिलाया तो पाटीदार भड़क गया। होटल के कमरे में ही महिला के साथ साथ मारपीट की गई।

आरोप है कि एएसआई अपने एक शिक्षक मित्र प्रकाश पाटीदार के साथ महिला को घुमाने ले गया। यहां होटल में दोनों ने उसके साथ संबंध बनाए। इसके बाद एएसआई ने उसे घर लाकर छोड़ा और कुछ अनजान युवकों को भेजकर बच्चों के सामने ही उसे धमकियां भी दिलवाई।

पीड़िता ने कहा कि उनके बीच यह सिलसिला 2011 से 2021 तक चलता रहा। इस दौरान आरोपी ने मैसेज, फोटो और वीडियो क्लिप भी बनाए। महिला ने ये वीडियो क्लिप पुलिस को सौंपी है और यह आशंका जाहिर की है कि आरोपी के पास और भी वीडियो हो सकते हैं।

बांसवाड़ा एसपी राजेश कुमार मीणा ने मामले को गंभरता से लेते हुए कुशलगढ़ थाने को केस दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। डीएसपी कुशलगढ़ को मामले की जांच सौंपी गई है।

Back to top button