छत्तीसगढ़

महिला शिखर सम्मान के लिए 28 फरवरी तक मंगाए गए आवेदन

रायपुर। प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन छत्तीसगढ़ द्वारा महिला शिखर सम्मान रविवार 14 मार्च 2021को राजधानी रायपुर छत्तीसगढ़ में प्रस्तावित है। यह सम्मान महज कला का नहीं अपितु हर उस व्यक्तित्व का है जिसके आस्तित्व में किसी कला ने शिखर को स्पर्श किया है। विभिन्न विधाओं में महिला सशक्तिकरण की बुनियाद रखने वाली ऐसे ही ख्यातिलब्ध विप्र विभूतियों की प्रविष्टियाँ 28/02/2021 तक आपके पूर्ण बायोडेटा के साथ सादर आमन्त्रित है । प्राप्त बायोडेटा के आधार पर संगठन की चयन समिति द्वारा नाम चयन कर सूचना प्रेषित की जाएगी।
शिखर सम्मान के अवसर पर कुछ और आनन्ददायक पल संजोने हेतु महिलाओं द्वारा कुछ सांस्कृतिक कार्यक्रम समूह नृत्य और गीत भी आयोजित हैं। जो भी प्रतिभागी इसमे प्रतिभागिता देना चाहें वे अरविंद ओझा- 9424214658, नमिता शर्मा – 7470302260, गुणनिधि मिश्रा – 9669307333, सुमन मिश्रा -9479108080 से इन नम्बरों पर सम्पर्क कर सकते हैं। चूंकि कार्यक्रम में चयनित रखे जाएंगे इसलिए सूचना शीघ्र देने का आग्रह किया गया है।

Back to top button