देश

प्रेमिका की शादी से नाराज युवक घर में घुसा और जबरन इज्जत लूटने की कोशिश की; विरोध पर भाई-बहन को कुल्हाड़ी मारकर किया घायल ….

सतना। मध्य प्रदेश के सतना जिले में एक चौंकाने वाली घटना हुई है। यहां प्रेमिका की दूसरी जगह शादी से नाराज एक युवक जबरन उसके घर में घुस गया। इसके बाद उसने युवती की इज्जत भी लूटने की कोशिश की। युवती ने उसका विरोध किया तो उसे और उसके भाई को कुल्हाड़ी से घायल कर दिया। घटना सतना जिले के मैहर थाना क्षेत्र की है। बताया जाता है कि यादव युवती और मुस्लिम युवक के बीच लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। जिसकी चर्चा पूरे गांव में थी। इसे लेकर दोनों परिवार में विवाद की स्थिति थी लेकिन करीब दो माह पहले युवती का विवाह देवेन्द्र नगर में हो गया था। इस बात से प्रेमी नाराज चल रहा था।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मैहर नगर के ही पुरानी बस्ती निवासी आशिक युवक अकरम खान घर के कमरे में सो रही युवती से जबरदस्ती करने लगा। इससे पहले आशिक ने किवाड़ को कुल्हाड़ी मार कर तोड़ दिया था। युवती द्वारा जबरदस्ती का विरोध करने पर आशिक युवक ने उस पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। इस हमले में युवती के सिर पर आंतरिक चोट आई है। वहीं उसका बचाव करने आए भाई पर भी हमला किया गया। लहूलुहान भाई-बहन को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया इसके बाद जिला अस्पताल सतना के लिए रेफर कर दिया गया।

आरोपी अकरम को घायल युवती के परिजनों और मोहल्ले वालों ने मिलकर बेदम पिटाई कर दी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने बीच-बचाव कर उसे अलग किया। बताया गया है कि यादव परिवार की युवती और मुस्लिम समाज के युवक के बीच लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था लेकिन करीब दो माह पहले युवती का विवाह देवेन्द्र नगर में हो गया था। इस बात से आरोपी नाराज चल रहा था।

Back to top button