आदित्येश्वर शरण सिंहदेव को अपने बीच पाकर लोगों ने कहा- हम न सिर्फ वोटिंग करेंगे बल्कि अपने परिचितों को भी इसके लिए कहेंगे…
रायपुर। ग्राम केशवपुर अपने भंडार पहुंचे आदित्येश्वर शरण सिंहदेव लोगों के स्वागत से अभिभूत हुए और कर्मा खेल रहे लोगों के साथ मांदर की थाप पर झूमने लगे। प्रदेश स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव के भतीजे व सरगुजा राजपरिवार के युवा चेहरा आदित्येश्वर शरण सिंहदेव जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 2 से प्रत्याशी हैं।
आदित्येश्वर शरण सिंहदेव अपने भंडार केशवपुर में वे लोगों से मिलने एवं वोट हेतु अपील करने पहुंचे थे। लोगों को इनके आने की सूचना होते ही स्थानीय संस्कृति अनुसार कर्मा नृत्य आदि से बाबा का स्वागत किया। स्वागत से अभिभूत आदित्येश्वर शरण सिंह देव ने न सिर्फ कर्मा नृत्य किया, बल्कि लोगों के कहने पर मांदर कंधे में लेकर उसे बजाया भी और कर्मा नृत्य में कदम ताल किया।
सरगुजा जिले के जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 2 से प्रत्याशी आदित्येश्वर शरण सिंहदेव को दो पत्ती छाप चुनाव चिन्ह मिला है। अपने बीच आदि बाबा को पाकर लोगों ने कहा कि यहां किसी से वोटिंग की अपील करने की जरूरत नहीं है सभी स्वमेव ही आपके लिए न सिर्फ वोटिंग करेंगे बल्कि अपने परिचितों को भी इसके लिए कहेंगे।