केंद्र के असहयोग के बावजूद किसानों के साथ न्याय करेंगे – भूपेश
रामलीला मैदान में गरजे मुख्यमंत्री
नई दिल्ली। रामलीला मैदान में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रामलीला मैदान में धान के मुद्दे पर मोदी को घेरा और आरोप लगाया कि उनकी सरकार किसानों को 2500 रुपये समर्थन मूल्य देना चाहती है लेकिन नरेन्द्र मोदी किसानों को देने से रोक रहे हैं। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ अकेला राज्य है जहां किसानों को धान के 2500 रुपये दिया गया, जिससे पिछले एक साल में किसी किसान ने आत्महत्या नहीं की। भूपेश बघेल ने कहा कि फिर भी छत्तीसगढ़ के किसानों के साथ न्याय होगा। उनकी जेब में 2500 रुपये आएंगे।
भूपेश बघेल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ हुंकार भरी। भूपेश बघेल ने मोदी का बिना नाम लिए कहा कि ऐसा लगता है कि बंदर में हाथ में उस्तरा आ चुका है। उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाया कि वो केवल जलाना जानते हैं। केवल काटना और बांटना जानते हैं।
भूपेश बघेल ने मोदी के फैसलों का हवाला देते हुए कहा कि नोटबंदी में 125 लोग लाइन में मर गए। जीएसटी से व्यापारी आत्महत्या करने लगे। 370 लगाया तो कश्मीर में ताला लग गया। अब कैब के बाद नार्थ ईस्ट जल रहा है। भूपेश बघेल ने आरोप लगाया कि ये देश में आग लगाना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के लोग जान देना जानते हैं।
भूपेश बघेल ने इस रैली में राहुल गांधी को आगे लाने की वकालत की। उन्होंने कहा कि ये पूरे देश को संदेश देना होगा कि कांग्रेस ही एकमात्र विकल्प है और इसके नेता राहुल गांधी हैं। भूपेश बघेल ने आरोप लगाया कि केंद्र की भाजपा सरकार किसान विरोधी और व्यापार विरोधी है। उन्होंने आरोप लगाया कि ये राज्यों को जीएसटी के पैसे नहीं दे रही है।