अभाविप ने छात्राओं को सिखाया आत्मरक्षा का गुर
पथरिया/ मुंगेली। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इकाई पथरिया द्वारा शनिवार को शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पुछेली में मिशन साहसी कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें सर्वप्रथम रानी लक्ष्मीबाई की छायाचित्र की पुजा-अर्चना कर प्रारम्भ हुआ इसके बाद विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने छात्राओं को जानकारी दी कि इस कार्यक्रम को छात्रा आत्मरक्षा के लिए किया जा रहा है।
समाज मे चल रहे असमाजिक गतिविधियों से डर कर नही डट कर सामना हो सके इस उद्देश्य से परिसरों में छात्राओं को निडर व स्वालम्बी बनाने हेतु सेल्फ डिफेन्स की जानकारी ट्रेनर बहोरन वर्मा के द्वारा दिया गया जिसमें छात्राओं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया और अपने जीवन के लिए महत्वपूर्ण माना।
इस मिशन साहसी कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षकगण अभाविप पथरिया के नगरमंत्री कुशाल यादव, अभाविप मुंगेली जिला संयोजक योगानंद साहू, सहमंत्री अभिषेक केशरवानी, जानेश यादव, रूपेश दुबे, पथरिया महाविद्यालय यूनिट के अध्यक्ष रिंकु विश्वकर्मा, अजय यादव मौजूद रहे कार्यक्रम में आभार व्यक्त बसंत वर्मा ने किया।
@अजीत यादव की रपट