वीआईपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने राजभर से की मुलाकात, दोनों एक साथ उत्तर प्रदेश से लड़ सकते हैं चुनाव…
उत्तर प्रदेश। विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के संस्थापक और पशुपालन मंत्री मुकेश साहनी ने पूर्व मंत्री ओमप्रकाश राजभर से प्रायगराज मुलाकात की। दो घंटे तक चले इस मुलाकात में दोनों के बीच वीआईपी के भागीदारी संकल्प मोर्चा में शामिल होने को लेकर मंथन हुआ। बताया जा रहा है कि आरक्षण के मुद्दे पर मुकेश साहनी यूपी के 2022 विधानसभा चुनाव में एक साथ लड़ सकते हैं।
वीआईपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता देव ज्योति ने बताया कि यूपी के आगामी विधानसभा चुनाव में राज्य की सत्ता में निषादों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए उनकी पार्टी चुनावी रण में उतरने का फैसला कर चुकी है। इसी सिलसिले में वीआईपी पार्टी सुप्रीमो और बिहार सरकार के मत्स्य एवं पशुपालन विभाग के मंत्री मुकेश सहनी यहां पर आए हैं।
मुकेश साहनी ने कहा कि ‘दिल्ली का रास्ता उत्तर प्रदेश से होकर गुजरता है, इसलिए प्रदेश की सत्ता में भागीदारी जरूरी है। निषाद समाज को किसी की जरूरत नहीं। वीआईपी पार्टी अपने बलबूते पर उत्तर प्रदेश के 165 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। हमारी पार्टी दिल्ली और बंगाल की तर्ज पर निषादों को आरक्षण भी दिलाएगी।