छत्तीसगढ़बिलासपुर

अरबों रूपए के वार्षिक बजट वाला नगर निगम जनता के साथ कर रही है मजाक : अंकुर तिवारी…

बिलासपुर। आठ अरब के वार्षिक बजट वाले नगर निगम की अधिकारिक वेबसाइट चुनाव के दो साल बाद भी अपडेट नहीं हो पाया है। आज भी पूर्व महापौर किशोर राय और पुराने पार्षदों की सूची वेबसाइट पर दिखाई दे रही है। जो एक मजाक बन चुका है। उक्त बातें आम आदमी पार्टी के अंकुर तिवारी ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कही।

उन्होंने कहा कि भारत का संविधान आर्टिकल 243 के अनुसार नगर निगम को शहर की लोकल सेल्फ गवर्नमेंट की जिम्मेदारी देता है। जिसका कार्य शहर के लोगों को स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार और व्यवसाय की गारंटी देना है, लेकिन नगर निगम लोगों को पीने का पानी तक नहीं दे पा रहा है। भूमि, नक्शा, जन्म-मृत्यु, निवास प्रमाण पत्र आदि कार्यों में पारदर्शी और डिजिटली करने की जगह सिर्फ बहाने और अव्यवस्था दे रहा है।

उन्होंने कहा कि जब निगम प्रापार्टी टैक्स, वाटर बिल ऑनलाइन ले सकता है तो जनता की सुविधाओं को पूर्ण रूप से पारदर्शी और डिजिटल क्यों नहीं कर सकता। स्मार्ट सिटी बोर्ड में विज्ञापन देने से नहीं बनेगा, स्मार्ट सिटी के लिए सिंगापुर, दुबई जैसे देशों और शहरों सीख लेना पड़ेगा।

इस अवसर पर आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष राजेश शर्मा, विधानसभा अध्यक्ष रेखा भंडारी, संगठन मंत्री डीडी सिंह, महिला अध्यक्ष अनुभा शर्मा सिंह सहित बड़ी संख्या में आप पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद थे।

Back to top button