
रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा सचिवालय के अपर सचिव जी.एस. मूर्ति का आज प्रयागराज के एक निजी चिकित्सालय में प्रातः निधन हो गया। वे 60 वर्ष के थे। न्यू शांति नगर निवासी मूर्ति पिछले कुछ दिनों से कोराना से संक्रमित थे एवं उनका प्रयागराज के निजी चिकित्सालय में इलाज चल रहा था । उनकी बेटी, दामाद एवं उनके छोटे भाई पेशे से चिकित्सक हैं, उनके मार्गदर्शन में उनका उपचार चल रहा था। लम्बे उपचार के बाद भी उनके स्वास्थ्य में सुधार नहीं हुआ। आज प्रातः उन्होंने अंतिम सांसें ली। मूर्ति के निधन पर विधान सभा अध्यक्ष डा. चरणदास महंत ने गहरा शोक व्यक्त किया है । उन्होंने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके शोक संतप्त परिजनों के प्रति हार्दिक संवेदना प्रकट की है । विधान सभा के प्रमुख सचिव चन्द्र शेखर गंगराडे ने भी मूर्ति के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है एवं पूरे विधानसभा परिवार की ओर से उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की है। 5 जून को 11.30 बजे महादेव घाट में स्व. मूर्ति का अंतिम संस्कार किया जाएगा।

















