
मरवाही में मोतीलाल बोरा को दी गयी भावपूर्ण श्रद्धांजलि …
मरवाही। मोती लाल वोरा को आज मरवाही कार्यालय में भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गयी। अपने पांच दशकों से अधिक के राजनीतिक जीवन में पार्टी और सरकार में कई अहम भूमिकाओं का निर्वहन किया। वह इस साल अप्रैल तक राज्यसभा के सदस्य रहे और कुछ महीने पहले तक कांग्रेस के महासचिव (प्रशासन) की भूमिका निभा रहे थे।
उन्होंने करीब दो दशकों तक कांग्रेस के कोषाध्यक्ष और संगठन में कई अन्य जिम्मेदारियां निभाईं। वोरा 1980 के दशक में दो बार मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री और 1990 के दशक में उत्तरप्रदेश के राज्यपाल रहे। केंद्र में पीवी नरसिंह राव के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार में उन्होंने स्वास्थ्य और नागरिक उड्डयन मंत्री के रूप में भी सेवा दी।
कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष कांग्रेस मनोज गुप्ता, प्रवक्ता वीरेंद्र बघेल, ब्लाक अध्यक्ष बेचूसिंह आहिरेस, अजय राय, राकेश मसीह, बुंदकुवर सिंह, हरीश राय, नारयण कृष्णा, पटेल शर्मा, नारायण श्रीवास, राजेन्द्र ताम्रकार, छोटेलाल केवट, अनिल साहू, भानु ओटवी अनिल, गुप्ता छविलाल, संदीप गुप्ता, रवि रजक, तपेश्वर केवट आदि उपस्थित थे।
















