
इकोनॉमी
कहना है कुछ… बस यूं ही..!
जांच
उसने पूछा- \’आग किसने लगाई?\’
-\’जी, जलाने वाले ने!\’
– \’कौन था जलाने वाला?\’
– \’ जिसके पास माचिस था !\’
-\’ तुम्हें कैसे पता?\’
-\’ अपनी सिगरेट सुलगाने के लिए मैंने उससे माचिस पूछा था !\’
थोड़ी देर बाद उसने पूछा-\’ एकाध सिगरेट और है क्या?\’
-\’ जी है तो..पर माचिस?\’
-\’ मेरे पास है माचिस।\’
© आलोक शर्मा, भिलाई, छत्तीसगढ़

















