Uncategorized

दुबई से आने वाले 11 यात्रियों के बैग से निकली 50 लाख की सिगरेट

नई दिल्ली। इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आज उस समय अफरा-तफरी मच गई जब दुबई से आने वाले 11 यात्रियों के बैग से सिगरेट का पैकेट निकलने लगा। सभी यात्रियों के पास से जब्त सिगरेट की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 50 लाख बताई गई है। दिल्ली सीमा शुल्क विभाग ने यह कार्यवाही की है।

लाकडाउन के चलते कई माह से सब कुछ थम सा गया था। लोगों की आवाजाही भी कम थी। अब लाकडाउन धीर-धीरे समाप्त हो रहा है और अंतरराष्ट्रीय उड़ाने प्रारंभ की जा रही है। तब तस्कर फिर से सक्रिय हो रहे हैं। सीमा शुल्क विभाग सभी आने-जाने वाले यात्रियों पर इस समय कड़ी नजर रख रहा है। इसी का परिणाम है कि दुबई से आने वाले 11 यात्री आज कस्टम डिपार्टमेंट के हत्थे में चढ़ गए।

Back to top button