फिल्म जगत

धारावाहिक जोधा अकबर की सलीमा बेगम का हुआ निधन…

नई दिल्ली। धारावाहिक जोधा अकबर से मशहूर हुई अभिनेत्री मनीषा यादव का ब्रेन हेमरेज से शुक्रवार को मौत हो गई। वह जोधा अकबर में अकबर की बेगमा सलीमा बेगम का किरदार निभाया था। उनके अचानक निधन पर सेलेब्स दुख जता रहे हैं।

 

एकता कपूर की धारावाहिक में जोधा बाई का मुख्य किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस परिधि शर्मा ने एक इंस्टाग्राम स्टोरी के ज़रिए अपना शोक व्यक्त किया। उन्होंने लिखा, ‘ये खबर दिल तोड़ देने वाली है। रेस्ट इन पीस मनीषा।’ परिधि ने बताया कि मनीषा के दुखद मृत्यु की खबर उन्हें एक व्हाट्सऐप ग्रुप से मिली।

 

उन्होंने बताया, ‘जब हमारा शो ख़त्म हो गया, मैं उससे ज्यादा टच में नहीं थी। लेकिन हमारा एक व्हाट्सऐप ग्रुप है, बेगम नाम से, उसमें शो में अकबर की बेगम का किरदार निभाने वाली सभी एक्ट्रेस हैं। इसी के माध्यम से हम एक दूसरे से जुड़े हैं और यहीं से हमें सबके बारे में पता चलता है। मुझे इसी ग्रुप पर कल इस खबर के बारे में पता चला और मैं स्तब्ध रह गई।’

 

 

परिधि ने बताया था कि उन्हें इस बात का सबसे ज्यादा दुख है कि मनीषा को एक छोटा बच्चा है जिसकी तस्वीरें वो अक्सर सोशल मीडिया पर पोस्ट करतीं थीं।

 

मनीषा के व्यक्तित्व पर बात करते हुए परिधि ने कहा, ‘वो ख़ुशमिजाज इंसान थी और हमेशा एनर्जी से भरपूर रहती थी। शो में साथ काम करते हुए हमने बहुत अच्छा वक़्त बिताया। मुझे याद है वो हमेशा जीवंत लगती थी, जीवन से भरपूर। अब उसकी मौत के बारे में सुनकर काफी दुख हो रहा है। सबसे ज्यादा मुझे ये बात परेशान कर रही है कि उसका एक साल का एक बच्चा भी है। उसके परिवार के लिए मुझे बहुत दुख हो रहा है।‘

Back to top button