फिल्म जगत

Filmfare Awards 2024: रणबीर और आलिया भट्ट ने ‘बेस्ट एक्टर’ का अवॉर्ड जीता

गांधीनगर
फिल्मफेयर अवॉर्ड्स का 69वां एडिशन  गांधीनगर, गुजरात में हुआ. करण जौहर, आयुष्मान खुराना और मनीष पॉल ने जहां ये अवार्ड शो होस्ट किया, वहीं बॉलीवुड के तमाम बड़े स्टार्स भी इवेंट पर नजर आए.

पिछले साल आई फिल्मों को सम्मान देने के लिए हुए फिल्मफेयर अवॉर्ड्स 2024 में विक्रांत मैसी स्टारर '12वीं फेल' और रणबीर कपूर की 'एनिमल' का खूब जलवा रहा. दोनों फिल्मों ने 5-5 अवॉर्ड्स अपने नाम किए. बॉलीवुड के पॉपुलर कपल रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के लिए ये मौका खास रहा क्योंकि दोनों एक्टर्स ने अपनी-अपनी कैटेगरी में 'बेस्ट एक्टर' का अवॉर्ड जीता.

विक्रांत मैसी की सरप्राइज हिट 12वीं फेल ने अवॉर्ड्स की ज्यूरी को बहुत इम्प्रेस किया. इस फिल्म के लिए विक्रांत को तो 'बेस्ट एक्टर' का क्रिटिक चॉइस अवॉर्ड मिला ही, फिल्ममेकर विधु विनोद चोपड़ा को भी 'बेस्ट डायरेक्टर' चुना गया. पेश है फिल्मफेयर अवॉर्ड्स 2024 के विनर्स की पूरी लिस्ट:

बेस्ट फिल्म- 12वीं फेल
बेस्ट डायरेक्टर- विधु विनोद चोपड़ा
बेस्ट फिल्म (क्रिटिक्स)- जोरम
बेस्ट एक्टर इन लीडिंग रोल (मेल)- रणबीर कपूर (एनिमल)
बेस्ट एक्टर (क्रिटिक्स)- विक्रांत मैसी (12वीं फेल)
बेस्ट एक्टर इन लीडिंग रोल (फीमेल)- आलिया भट्ट (रॉकी और रानी की प्रेम कहानी)
बेस्ट एक्ट्रेस (क्रिटिक्स)- रानी मुखर्जी (मिसेज चैटर्जी वर्सेज नॉर्वे) और शेफाली शाह (थ्री ऑफ अस)
बेस्ट एक्टर इन सपोर्टिंग रोल (मेल)- विक्की कौशल (डंकी)
बेस्ट एक्टर इन सपोर्टिंग रोल (फीमेल)- शबाना आजमी (रॉकी और रानी की प्रेम कहानी)
बेस्ट लिरिक्स- अमिताभ भट्टाचार्य (तेरे वास्ते- जरा हटके जरा बचके)
बेस्ट म्यूजिक एल्बम- एनिमल
बेस्ट प्लेबैक सिंगर(मेल)- भूपिंदर बब्बल (अर्जन वैली- एनिमल)
बेस्ट प्लेबैक सिंगर(फीमेल)- शिल्पा राव (बेशरम रंग- पठान)
बेस्ट स्टोरी- अमित राय (OMG 2), देवाशीष मखीजा (जोरम)
बेस्ट स्क्रीनप्ले- विधु विनोद चोपड़ा (12वीं फेल)
बेस्ट डायलॉग- इशिता मोइत्रा (रॉकी और रानी की प्रेम कहानी)
बेस्ट बैकग्राउंड स्कोर- हर्षवर्धन रामेश्वर (एनिमल)
बेस्ट सिनेमेटोग्राफी- अविनाश अरुण धवारे (थ्री ऑफ अस)
बेस्ट एडिटिंग- जसकुंवर सिंह कोहली- विधु विनोद चोपड़ा (12वीं फेल)
बेस्ट एक्शन- जवान
बेस्ट VFX- रेड चिलीज VFX (जवान)
बेस्ट कोरियोग्राफी- गणेश आचार्य (व्हाट झुमका- रॉकी और रानी की प्रेम कहानी)
बेस्ट डेब्यू डायरेक्टर- तरुण डुडेजा (धक धक)
बेस्ट डेब्यू (मेल)- आदित्य रावल (फराज)
बेस्ट डेब्यू (फीमेल)- अलिजेह अग्निहोत्री (फर्रे)
बेस्ट प्रोडक्शन डिजाईन- सुब्रता चक्रवर्ती, अमित रे (सैम बहादुर)
बेस्ट कॉस्टयूम डिजाईन- सचिन लवलेकर, दिव्या गंभीर, निधि गंभीर (सैम बहादुर)
बेस्ट साउंड डिजाईन- कुणाल शर्मा(MPSE) (सैम बहादुर), सिंक सिनेमा (एनिमल)  
लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड- डेविड धवन

 

Back to top button