Uncategorized

ऑलराउंडर ने फेंकी सबसे बड़ी नो-बॉल, देखकर खिलाड़ियों और फैंस की छूट पड़ी हंसी…

नई दिल्ली। आईपीएल 2021 के 47वां मैच शनिवार को चेन्नई सुपरकिंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला गया। जिसमें राजस्थान रॉयल्स ने बाजी मारी। मैच के दौरान ऐसा वाकया हुआ, जिसे देखकर खिलाड़ियों के साथ फैंस की भी हंसी छूट पड़ी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।

 

मैच के दौरान इंग्लैंड के ऑलराउंडर ने संभवतः दुनिया की सबसे बड़ी नो-बॉल फेंकी। वहीं, स्ट्राइक पर मौजूद न्यूजीलैंड के विकेटकीपर ने भी हार नहीं मानी। वह शॉट लगाने के लिए दूसरी पिच तक दौड़े। इस मैच में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन ने टॉस जीता और गेंदबाजी का फैसला किया।

 

चेन्नई सुपरकिंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए ऋतुराज गायकवाड़ के शतक की मदद से 20 ओवर में 4 विकेट पर 189 रन का स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान रॉयल्स ने 17.3 ओवर में 3 विकेट पर 190 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया।

 

चेन्नई सुपरकिंग्स की ओर से 17वां ओवर इंग्लैंड के ऑलराउंडर सैम करन ने डाला। उनकी पहली गेंद पर शिवम दुबे ने एक रन लेकर स्ट्राइक ग्लेन फिलिप्स को दी। बाएं हाथ के गेंदबाज सैम करन दौड़ते हुए आए और अपना हाथ घुमाया, लेकिन इस दौरान गेंद उनके हाथ से शायद फिसल गई और वह फिलिप्स के दाईं और बहुत ऊंची और दूर तक गई, करीब दूसरी पिच से भी आगे।

 

कीवी विकेटकीपर ग्लेन फिलिप्स भी हार नहीं मानते हुए शॉट लगाने के लिए दूसरी पिच तक दौड़े। हालांकि, गेंद उससे भी आगे गिरी। अंपायर ने नो-बॉल का इशारा किया। इसके बाद फिलिप्स और सैम करन दोनों ही हंसने लगे।

 

खास यह है कि ग्लेन फिलिप्स ने चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ मैच से ही आईपीएल में डेब्यू किया। वह इस वाकये से तीन गेंद पहले ही क्रीज पर आए थे। यही नहीं, जब यह वाकया हुआ तब तक 2 गेंद खेल चुके थे और उनका खाता भी नहीं खुला था।

 

शायद यही वजह रही होगी कि वह अपना खाता खोलने के लिए दूसरी पिच तक दौड़ गए। हालांकि, फिलिप्स ने सैम करन की अगली ही गेंद को सीमा रेखा के बाहर भेजकर आईपीएल में अपना खाता खोला। उन्होंने ओवर की आखिरी गेंद पर छक्का भी लगाया।

 

मैच में ग्लेन फिलिप्स के प्रदर्शन की बात करें तो उन्होंने 8 गेंदें खेलीं और एक चौके और एक छक्के की मदद से 14 रन बनाए। वहीं सैम करन ने 4 ओवर में 55 रन दिए और एक भी विकेट लेने में असफल रहे।

Back to top button