नई दिल्ली

नहीं रहे कन्नड़ सुपस्टार राजकुमार, कर्नाटक सरकार ने जारी किया हाई अलर्ट, सभी सिनेमाघरों को तुरंत बंद करने के आदेश भी दे दिए गए …

दिल्ली । कन्नड़ सुपरस्टार पुनीत राजकुमार इस दुनिया में नहीं रहे। उनके निधन की खबर से एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री सदमे में है। शुक्रवार को दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया। पुनीत राजकुमार की उम्र महज 46 साल थी। बॉलीवुड सिलेब्स से लेकर साउथ इंडस्ट्री तक लोग उनकी मौत की खबर पर दुख जता रहे हैं। पुनीत ने 30 से ज्यादा कन्नड़ फिल्मों में काम किया था। एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के लिए बीता साल काफी मुश्किलों भरा रहा है। इस साल भी एंटरटेनमेंट जगत से झकझोर देने वाली खबरें सामने आई हैं। पुनीत के निधन की खबर आने के बाद कर्नाटक सरकार ने हाई अलर्ट घोषित कर दिया है।

शुक्रवार की सुबह ही पुनीत राजकुमार को सीने में दर्द की शिकायत हुई थी। इसके तुरंत बाद ही उन्हें बेंगलुरू के अस्पताल में एडमिट करवाया गया। अस्पताल में ही पता चला कि पुनीत राजकुमार को दिल का दौरा पड़ा है। इलाज के दौरान ही उनकी मौत हो गई।

फैंस के बीच पुनीत को अप्पू और पावर हाउस के नाम से जाना जाता था।लोग सोशल मीडिया पर लगातार पुनीत राजकुमार के निधन पर  कुछ ना कुछ जरूर लिख रहे हैं। एक्टर के निधन के कुछ ही देर बाद कर्नांटक सरकार ने राज्य में हाई अलर्ट घोषित कर दिया है। इसी के साथ सभी सिनेमाघरों को तुरंत बंद करने के आदेश भी दे दिए गए हैं। ऐसा इसलिए किया गया ताकि उनके फैन्स सड़कों पर न आ जाएं।

पुनीत राजकुमार के निधन की खबर ने हर किसी को हिलाकर रख दिया है। टीवी एक्ट्रेस एरिका फर्नांडिस ने ट्वीट करके पुनीत राजकुमार को श्रद्धांजलि दी है। एरिका फर्नांडिस ने ट्विटर पर लिखा है, ‘इस वक्त मैं शॉक में हूं। इस खबर पर यकीन कर पाना मुश्किल है। जो अपनी हेल्थ को लेकर इतना सजग रहता था…बहुत जल्दी चले गए पुनीत…। तुम्हारी आत्मा को शांति मिले अप्पू।’

एरिका के इस ट्वीट के बाद लोग यही सोच रहे हैं कि आखिर दोनों के बीच में क्या कनेक्शन था? आपको बता दें कि एक्ट्रेस ने साउथ की कई फिल्मों में काम किया है। कन्नड़ फिल्म निन्निन्दाले में एरिका ने पुनीत राजकुमार के अपोजिट काम किया था। एरिका फर्नांडिस के अलावा सोनू सूद, बोनी कपूर, विवेक ओबेरॉय और हंसिका मोटवानी ने ट्विटर पर शोक प्रकट किया है।

Back to top button