नई दिल्ली

IPL 2022: दिल्ली कैपिटल्स टीम की बस पर हमला, महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना उपाध्यक्ष समेत 4 हिरासत में लिए गए …

नई दिल्ली । आईपीएल फ्रेंचाइजी दिल्ली कैपिटल्स को लेकर इस वक्त मुंबई से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। आईपीएल 2022 का आयोजन 26 मार्च से महाराष्ट्र में शुरू होना है और इस समय टीमें मुंबई में ही ठहरी है। दिल्ली कैपिटल्स की टीम भी उसी में एक हैं। लेकिन टीम को लेकर एक बड़ी घटना सामने आई है। दिल्ली कैपिटल्स की बस पर कुछ अज्ञात लोगों ने हमला कर दिया है। बस पर जिस समय हमला हुआ, उस समय बस पार्किंग में खड़ी थी और इसके अंदर कोई भी खिलाड़ी मौजूद नहीं था। खबरों के अनुसार, हमले को महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना द्वारा अंजाम दिया गया है।

इस हमले को लेकर कोलाबा पुलिस ने अभी तक चार लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें एमएनएनएस ट्रांसपोर्ट विंग के उपाध्यक्ष प्रशांत गांधी भी शामिल है। पुलिस ने आईपीसी की धारा 143, 147, 149, 427 के तहत अज्ञात हमलावरों पर एफआईआर दर्ज की है। हमले में दिल्ली कैपिटल्स टीम की लक्ज़री बस का शीशा टूट गया है।

बस पार्किंग में खड़ी थी और टीम को अभ्यास स्थल तक ले जाने के लिए तैयार थी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एमएनएनएस कार्यकर्ता शहर में विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं और उनका कहना है कि बाहर की बसों को किराए पर लिया जा रहा है, इससे यहां के लोकल नागरिकों को रोजगार नहीं मिल रहा है। हमले के बाद पुलिस ने दिल्ली कैपिटल्स के होटल और उसके आस पास की सु​रक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है।

 

Back to top button