Uncategorized

महाराणा प्रताप के वंशज बीजेपी में हुए शामिल, बड़ा सवाल क्या भाजपा देगी विधानसभा का टिकट….

महाराणा प्रताप सिंह के वंशज विश्वराज सिंह मेवाड़ और करणी भवानी सिंह कालवी ने आज भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ली। भाजपा की राजस्थान इकाई के अध्यक्ष सी पी जोशी, केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह और भाजपा के मुख्य प्रवक्ता अनिल बलूनी की उपस्थिति में उन्होंने भाजपा का दामन थामा।

बता दें कि राजस्थान में चुनावी समर को देखते हुए राजनेताओं का पार्टी फेरबदल भी जोरों से चल रहा है। 25 अक्टूबर को राजस्थान में एक चरण में चुनाव आयोजित होंगे वहीं मतदान 3 दिसंबर को कराया जाएगा।

भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने वाले भवानी सिंह कालवी एक मशहूर पोलो खिलाड़ी भी रह चुके हैं। वहीं विश्वराज सिंह मेवाड़ के पिता महेंद्र सिंह मेवाड़ 1989 में चित्तौड़गढ़ से भाजपा के टिकट पर सांसद बने थे। दोनों ही राजपूत समुदाय से हैं और ऐसी खबरें हैं कि भाजपा दोनों नेताओं पार्टी से जोड़कर राजस्थान के 14 फीसदी राजपूत वोटरों को अपनी ओर करना चाहती है।

Back to top button