Uncategorized

आप पार्टी ने सुदेश सैनी को बनाया अध्यक्ष और झरना माथुर उपाध्यक्ष, कई महिलाओं को मिली जिम्मेदारी…

देहरादून। आम आदमी पार्टी उत्तराखंड द्वारा महिला मोर्चा की कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए आज प्रदेश, जिला और विधानसभा स्तर पर कई नियुक्तियां की गई । प्रदेश स्तर पर नीता देवी, सीमा रावत और निर्मला आर्य को सह सचिव नियुक्त किया गया।  जिला स्तर पर देहरादून जिले को दो भागों में बांटते हुए पुरवा दून और पछवा दून के लिए नियुक्तियां की गई।

 

पूर्वा दून से सुदेश सैनी को जिला अध्यक्ष और झरना माथुर को जिला उपाध्यक्ष घोषित किया गया । पछवा दून से सुजाता जी को जिला अध्यक्ष बनाया गया।  साथ ही देहरादून जिले के 8 विधानसभाओं के लिए महिला मोर्चा कार्यकारिणी घोषित हुई जिसमें राजवीरी शर्मा जी को राजपुर रोड से ,पूर्णिमा नवीन  को कैंट से ,मसूरी से जसोदा थापा को, डोईवाला से संगीता शर्मा को ,सहसपुर से अनीता डंगवाल को ,विकास नगर से सीमा पाल को ,चकराता से रीना गुप्ता को कालसी ब्लॉक और अनीता तोमर को चकराता ब्लॉक से, साथ ही धर्मपुर से सारिका कंबोज को विधानसभा अध्यक्ष बनाया गया है

Back to top button