Uncategorized

जहरीली शराब पीने से 16 लोगों की हुई मौत…

बेतिया। शराब ने फिर एक बार अपना कहर ढा दिया। जहरीली शराब पीने से एक ही गांव के 16 लोगों की मौत हो गई। एक परिवार में 3 तो एक परिवार में 2 लोग की हुई मौत। इसमें से चार घरों में अगले महीने होने वाली लड़कियों की शादियां रुक गईं। शादी की तैयारियां पूरी हो गई थीं, लेकिन जहरीली शराब के कारण बेटी की डोली उठने से पहले पिता की अर्थी उठनी पड़ी।

नौतन प्रखंड के दक्षिणी तेल्हुआ गांव के बच्चा यादव (50) की बेटी किन्तु कुमारी, मदन राम (41) की बेटी निशा कुमारी, धनी लाल राम की बेटी बिंदु कुमारी (42) और सिकंदर राम (42) की बेटी कारी कुमारी की शादी तय हो गई थी। चारों की शादी अगले महीने ही होने वाली थी। लोगों को बस सिर्फ गोवर्धन पूजा का इंतजार था।

गोवर्धन पूजा बीतते ही सभी लड़कियों की शादी का दिन तय हो जाता। सभी के घरों में शादी का माहौल बनने लगा था। खुशी का माहौल था। गीतों और रस्म-रिवाज शुरू हो गया था, लेकिन एक ही रात में खुशियां रूठ गईं। जहां शादी के गीत गाए जा रहे थे। वहां मातमी सन्नाटा पसर गया।

जहरीली शराब पीने से मरने वालों में ज्यादातर वार्ड नंबर-3 के लोग किए थे। इसमें एक परिवार के तीन लोग मंगनी राम (27), विकास राम (27) उर्फ विकाऊ राम और सिकंदर राम (42) शामिल हैं। तीन लोगों की मौत एक-एक कर कुछ घंटे में हो गई। इसमें विकास की 3 साल पहले ही शादी हुई थी। उसकी 3 साल की बेटी है।

वहीं, इसी वार्ड के धनीलाल राम और मदन राम दो चचेरे भाई भी मृतकों में शामिल हैं। वार्ड के झक्कड़ पासवान और मुकेश पासवान की भी मौत हुई। दोनों रिश्ते में चाचा-भतीजा थे। और उसी दिन इस वार्ड के ठग पासवान, राम प्रकाश और उमाशंकर शाह की जान चली गई। इन 10 मृतकों का घर 50 मीटर के दायरे में है। मौत के बाद एक-दूसरे को सांत्वना देने के लिए परिवार में कोई नहीं था।

Back to top button