खुशियों की बहार …
“साहित्य सरोवर” के साहित्य समीक्षक
ग्वालियर के ” महेन्द्र भट्ट ”
(कवि-लेखक-व्यंग्यकार)
सेवढ़ा जिला दतिया (मध्य प्रदेश) के निवासी
शिक्षा– एम.काम.एल-एल.बी., पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (जयपुर)
हास्य-व्यंग, कविता, कहानी, दोहा, गीत, गजल, क्षणिका, उपन्यास, वृतांत, नाटक, निबंध, रिपोर्ताज तथा बाल साहित्य सृजन आदि विधाओं में अनवरत लेखन।
आकाशवाणी, दूरदर्शन एवं विविध टीवी चैनल्स पर काव्य पाठ।
सृजक संसद मुरार ग्वालियर द्वारा “आदर्श हास्य व्यंग्यकार सम्मान”, मध्य भारतीय हिन्दी साहित्य सभा ग्वालियर द्वारा बसंत पंचमी निराला जयंती पर ” अनेकों हास्य व्यंग्य कवि सम्मान। वर्तमान में एडवोकेट।
आपको जन्म दिवस के शुभ अवसर पर अम्बिका झा की और से बहुत बहुत शुभकामनाएं …
“आज बड़ा शुभ दिन आया।
आप आए इस धरा पर।
आने वाला हर पल, खुशियों की बहार लाए।
आपका हर सपना साकार हो जाए।।।
आंखों मेंं हो नए सपनों की दास्तां,
होंठों पर छलकती मुस्कान लाए।।
बीता हुआ कल ग़म, आंखों की नमी,
और परेशानियां अपने साथ ले जाएं।
आने वाला हर पल जीवन में,
रंग-बिरंगे रंगों से भरा, खुबसूरत पैगाम लाए।
शुभ बेला है जन्म दिवस की,
आदरणीय “महेंद्र भट्ट” सर जी
आप हमेशा खुश रहें।
बारम्बार बधाई हो,
है अंबिका झा का यही कहना।।”
जन्म दिन की ढ़ेरों शुभकामनाएं।
©अम्बिका झा, कांदिवली मुंबई महाराष्ट्र