रायपुर

गैस सिलेंडर के दामों में 150 रुपए की मूल्य वृद्धि के खिलाफ महिला कांग्रेस ने गांधी मैदान में दिया धरना

प्रदेश कांग्रेस के अनुसूचित जाति-जनजाति व पिछड़ा वर्ग विभागों ने भी धरने में भाग लिया, सौंपा ज्ञापन

रायपुर। गैस सिलेंडर के दामों में 150 रुपए की मूल्य वृद्धि के खिलाफ महिला कांग्रेस ने गांधी मैदान में दिया धरना। प्रदेश कांग्रेस के अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति और पिछड़ा वर्ग विभागों ने भी धरने में भाग लिया और ज्ञापन सौंपा।

आज के कार्यक्रम में प्रमुख रुप से महिला कांग्रेस की अध्यक्ष फूलो देवी नेताम और महिला कांग्रेस के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ-साथ अनुसूचित जनजाति विभाग के प्रमुख और प्रदेश के खाद्य नागरिक आपूर्ति मंत्री अमरजीत भगत, शिक्षा मंत्री डॉक्टर प्रेमसाय सिंह, लोक स्वास्थ्य मंत्री रुद्र गुरु, अनुसूचित जाति विभाग के प्रमुख पूर्व मंत्री धनेश पाटिला, पिछड़ा वर्ग विभाग के राज्य के प्रमुख केके राजू यादव सहित अनेक लोगों ने भाग लिया।

इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी महामंत्री गिरीश देवांगन ने सभी मोर्चा संगठनों के साथ-साथ महिला कांग्रेस के प्रभारी महामंत्री और संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी, धरसींवा विधायक अनीता शर्मा, रायपुर महापौर एजाज ढेबर, करुणा शुक्ला, रायपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गिरीश दुबे, रायपुर ग्रामीण जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नारायण कुर्रे, राजनांदगांव जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कुलबीर छाबड़ा, दुर्ग शहर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष आरएन वर्मा सहित अनेक जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष गण, बड़ी संख्या में महिलायें और कांग्रेस जन उपस्थित थे।

Back to top button