कोरबा

अवैध संबंधो की जानकारी पति को होने पर पत्नी ने कर दी हत्या

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में बाल्को नगर पुलिस थाना क्षेत्र के पंडरीपानी गांव में बेवफा पत्नी ने अपने पति की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है।

 पुलिस सूत्रों के अनुसार गुरुवार की सुबह पंडरीपानी गांव के रामाधार उरांव का शव उसके घर में बरामद हुआ था। पुलिस ने मौका मुआयना किया तो मामला संदिग्ध प्रतीत हुआ। मृतक की पत्नी सीमा 30 वर्ष (बदला हुआ नाम ) से पूछताछ करने पर वह बार-बार बयान बदलने लगी। पुलिस को उस पर संदेह हुआ। पुलिस ने मनो वैज्ञानिक दबाव बनाया तो सीमा टूट गई। उसने बताया कि पड़ोस के गांव के एक युवक से उसका प्रेम संबंध है। इस संबंध की खबर कुछ समय पूर्व उसके पति रामाधार उराँव को हो गई थी। इसके बाद से पति पत्नी के बीच रोज-रोज झगड़ा होने लगा था। इसी से नाराज होकर गुरुवार को झगड़े के बाद उसने रस्सी से गला घोट कर अपने पति की हत्या कर दी।

नगर पुलिस अधीक्षक राहुल शर्मा ने बताया कि सीमा की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त रस्सी को बरामद कर जप्त कर लिया गया है। साथ ही शुक्रवार को आरोपी महिला के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

Back to top button