Uncategorized

जब मंत्री ने आत्मसुरक्षा का प्रशिक्षण देने वालों का समस्या देख अपने ही घर में शुरू करवा दी प्रशिक्षण ..

हरदा (अनिल मल्हारे) । हरदा जिला पंचायत अध्यक्ष कोमल पटेल ने अपनी बेटी के सुरक्षा और भविष्य की चिंता करते हुए उसे आत्मरक्षा का प्रशिक्षण दिला रही है, कोमल का कहना है कि आज मध्यप्रदेश में छेड़छाड़ के मामले बढ़ते जा रहे है ऐसी स्थिति में बेटियों को आत्मरक्षा करना आना चाहिए। इसके लिए उन्होंने खेल सामग्री दिलाने का भी आश्वासन दिया है।

तिनका सामाजिक संस्था की पायल उमरिया गाँव की बेटियों को भी पटेल के घर पर आत्मरक्षा का प्रशिक्षण दे रही हैं। पायल पिछले दो महीने से आलमपुर में आत्मरक्षा प्रशिक्षण मना मंडलेकर से ले रही थी, पायल ने बताया कि लड़कियों को अपनी लड़ाई खुद लड़नी होगी इसके लिए उन्हें अपने अंदर के आत्मविश्वास को जगाना होगा।

आत्मरक्षा प्रशिक्षण के साथ साथ पायल हर शनिवार को लड़के लड़कियों को गुड टच – बेड टच, कोरोना के प्रति जागरूक करना साथ ही सोशल मीडिया और कबाड़ से जुगाड़ की चीज़ों की जानकारी दे रही है। और अपने गांव की लड़कियों के लिए प्रेरणा के साथ ही परिवर्तन का एक नया चेहरा बनकर सामने आई हैं।

यह प्रशिक्षण पूर्णतः तिनका सामाजिक संस्था के मार्गदर्शन में चल रहा है, जिसमें विशेष रूप से तिनका सामाजिक संस्था के अध्यक्ष रितेश तिवारी, सचिव मना मंडलेकर, ग्राम पंचायत सरपंच, बारंगा सहायक सचिव राम उमरिया का सहयोग है। साथ ग्रामीण लोग भी बड़ी संख्या में अपनी बेटियों को भेज रहे हैं प्रशिक्षण में।

Back to top button