देश

केजरीवाल के सामने भाजपाई जब लगाने लगे मोदी-मोदी के नारे, अरविंद का रिएक्शन देख छोटा सा मुंह लेकर लौट गए भाजपा कार्यकर्ता ….

वडोदरा। गुजरात में विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल मंगलवार को एक बार फिर वडोदरा पहुंचे। हालांकि, एयरपोर्ट पर उनके सामने भीड़ के बीच भाजपा के कुछ कार्यकर्ताओं ने मोदी-मोदी के नारे लगाने शुरू कर दिए। जवाब में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केजरीवाल-केजरीवाल के नारे भी लगाए। इस दौरान दिल्ली के सीएम बेहद सहज दिखे और मुस्कुराते हुए आगे बढ़ गए। उनकी इस मुस्कराहट से भाजपा खेमे में आग सी लग गई है और मोदी के गढ़ में भाजपाई अपना छोटा से मुंह लेकर पार्टी कार्यालय लौट गए।

आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल गुजरात के एकदिवसीय दौरा पर पहुंचे। वडोदरा में एक ‘टाउन हॉल’ कार्यक्रम को संबोधित करने पहुंचे केजरीवाल के सामने एयरपोर्ट पर अचानक भाजपा कार्यकर्ता मोदी-मोदी के नारे लगने लगे। केजरीवाल जैसे ही एयरपोर्ट के एग्जिट गेट पर पहुंचे पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत शुरू किया। इसी दौरान वहां खड़े भाजपा कार्यकर्ता मोदी-मोदी के नारे लगाने लगे। हालांकि, दिल्ली के सीएम बेहद सहज दिखे और हाथ जोड़कर मुस्कुराते हुए वह बाहर निकल आए। उनकी मुस्कराहट देखकर भाजपा कार्यकर्ताओं में आग सी लग गई और वे अपना छोटा सा मुंह लेकर पार्टी कार्यालय लौट गए।

भाजपा शासित गुजरात में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं और ‘आप’ नेता ने लोगों तक पहुंच बनाने के लिए हाल में राज्य का कई बार दौरा किया है। पीएम मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के गृह राज्य में भाजपा की लगातार 27 साल से सरकार। मुख्य विपक्षी कांग्रेस पार्टी के अलावा इस बार दिल्ली और पंजाब में सरकार चला रही ‘आप’ ने भी पूरे दमखम से चुनाव लड़ रही है। दिल्ली के सीएम र्विंद केजरीवाल ने हाल के दिनों में मुफ्त बिजली, रोजगार और महिलाओं को हर महीने 1000 रुपए की मासिक मदद जैसे कई वादे किए हैं।

 

Back to top button