नई दिल्ली

उत्तर प्रदेश में एमएलसी चुनाव में मिली जीत सुशासन का परिणाम : अभिषेक कृष्ण दुबे

नई दिल्ली। भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य अभिषेक कृष्ण दुबे ने उत्तर प्रदेश में हुए विधान परिषद के चुनाव में भाजपा को मिली जीत को सुशासन की जीत बताया है। दिल्ली बुलेटिन से विशेष बातचीत में दुबे ने कहा कि विधानसभा की तरह विधान परिषद के चुनाव में भाजपा का परचम लहराया है।

दुबे ने कहा कि केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व और उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में सरकार सुशासन की दिशा में लगातार आगे बढ़ रही है। इसी का परिणाम है कि एमएलसी चुनाव में भी परचम लहराया है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार लगातार गरीबों के लिए जनकल्याण योजनाएं चला रही है। इसके साथ ही विकास के हर फ्रंट पर काम किया जा रहा है। पूर्वांचल एक्सप्रेस हो या फिर बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे प्रदेश में विकास की गति तेजी से आगे बढ़ रही है।

विपक्ष द्वारा सत्ता के दुरुपयोग का आरोप लगाए जाने के सवाल पर दुबे ने कहा कि जब समाजवादी पार्टी की सरकार भी तब जो हिंसा होती थी ऐसा तो इस चुनाव में कही नहीं देखा गया। उन्होंने कहा कि जो एमएलसी निर्विरोध चुने गए हैं उसमें भी किसी प्रकार का दबाव नहीं था। बल्कि उनके पर्चे खारिज हुए थे किसी से कोई जोर जबरदस्ती नहीं की गई थी।

दुबे ने कहा कि इस बार का चुनाव पूरी तरह से निष्पक्ष हुआ और चुने हुए जनप्रतिनिधियों ने विकास के नाम पर मुहर लगाई है।

Back to top button