मुंगेली

जेल ब्रेक कर फरार होने वाले दो कैदी पकड़ाए, दो की तलाश अभी जारी

मुंगेली (अजीत यादव)। जेल ब्रेक मामले में पुलिस ने दो कैदियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। अभी दो और कैदी फरार हैं लेकिन पुलिस को यह भरोसा है कि अब वो दोनों भी पकड़ लिए जाएंगे।

मुंगेली उपजेल से 25 अक्टूबर की रात बैरक नंबर 3 से ताला तोड़कर 4 कैदी फरार हो गए थे। ये सभी गमछा और चादर के सहारे दीवार फांदकर भागे थे। काफी खोजबीन के बाद जब कोई सुराग हाथ नहीं आया तब पुलिस ने चारों फरार कैदियों पर 5-5 हजार के इनाम घोषित किया और कहा कि सूचना देने वालों को यह इनाम दिया जाएगा। पुलिस को यह सूचना मिली कि इंदल उर्फ इंद्रध्वज अपनी पत्नी व बच्चों से मिलने पहुंचा है। पुलिस ने घेराबंदी कर इंदल को पहले पकड़ी फिर बेलगहना निवासी तरूण उर्फ छोटू के बारे में जानकारी इंदल ने ही दी। तरुण पर कई गंभीर मामले हैं। दोनों को गिरफ्तार कर वापस जेल भेज दिया गया। धीरज और सुरेश पटेल अभी भी फरार हैं। दो फरार कैदियों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस के उच्चाधिकारियों को यह भरोसा है कि जल्द ही दोनों कैदी गिरफ्तार कर लिए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button