छत्तीसगढ़रायपुर

राजा महेंद्र सिंह को त्रिवेणी संगम साहित्य समिति राजिम के साहित्यकारों ने दी श्रद्धांजलि …

राजिम। अविभाजित मध्यप्रदेश के सात बार के विधायक, केबिनेट मंत्री, नवगठित छत्तीसगढ़ राज्य के प्रथम प्रोटेम स्पीकर फिंगेश्वर और अंचल के राजा महेंद्र सिंह का 96वर्ष की आयु में आकस्मिक निधन होने पर अंचल के साहित्यिक संस्था त्रिवेणी संगम साहित्य समिति राजिम नवापारा के साहित्यकारों ने भावभीनी श्रद्धांजलि दी है।

राजिम में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में राजा साहेब को याद करते हुए समिति के उपाध्यक्ष किशोर निर्मलकर ने कहा कि राजा साहेब जनता के बीच में काफी लोकप्रिय थे। जनता के सुख-दुख का सदैव खयाल रखते थे। समिति के सचिव संतोष साहू ने कहा कि उनका लंबे समय तक का राजनीतिक जीवन बेहद ही साफ सुथरा रहा।

कवि छग्गू यास अडील ने कहा कि,राजा साहब को फुटबॉल, क्रिकेट, बैडमिंटन, टेबल टेनिस के खिलाड़ी थे। कवि भारत लाल साहू ने कहा कि कला साहित्य व संस्कृति के प्रति उनका लगाव एवं समर्पण सदैव याद किया जायेगा।

इस अवसर मकसूदन साहू, मोहन लाल मानिकपन, कोमल सिंह साहू, श्रवण कुमार साहू, संदीप साहू व अन्य साहित्यकारों ने श्रद्धांजलि अर्पित की है।

Back to top button