देश

‘राम और शिव को लड़ा रहे हैं शक्ति के नाश का दंभ भरने वाले’ : चिराग पासवान

पटना.

लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने महागठबंधन पर जमकर हमला बोला है। कांग्रेस से राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा भगवान शिव को लेकर दिए गए आपत्तिजन बयान के सवाल पर चिराग ने कहा कि यह लोग राजनीति में धर्म का इस्तेमाल कर रहे हैं। इसके बाद हमलोगों पर आरोप लगाते हैं। अगर यह लोग भगवानों में ही लड़ाई लगा रहे हैं तो सोचिए इंसानों को किस तरह बांटने का काम करेंगे।

हकीकत यह है कि विपक्ष के पास कोई मुद्दा ही नहीं बचा। इसलिए यह लोग ऐसा बयान दे रहे हैं। आज एनडीए ने अपनी बातों को पूरा किया तब उन्हें भगवान शिव याद आते हैं। उस वक्त उनको भगवान शिव नहीं आते जब उनकी माता शक्ति के विनाश की बात कांग्रेस पार्टी के नेता करते हैं। हकीकत यह है कि चुनाव के वक्त भावनाओं को आहत करने के कांग्रेस वाले इस तरह का बयान दे रहे।

इससे ज्यादा अशोभनीय और कुछ भी नहीं
वहीं विकासशील इंसान पार्टी के प्रमुख मुकेश सहनी द्वारा पीएम मोदी पर दिए गए आपत्तिजनक बयान पर चिराग पासवान ने कहा कि कहा कि इससे ज्यादा धृणित, अशोभनीय, निदंनीय और गलत चीज कुछ भी नहीं हो सकती है। भाषा की सारी मर्यादा को तार-तार कर दी गई। प्रधानमंत्री ने भारत के सिर को ऊंचा किया और आपका उनसे राजनीतिक बैर हो सकता है लेकिन आप उन पर आपत्तिजनक टिप्पणी करें यह बिल्कुल गलत है। इस तरह से व्यक्तिगत टिप्पणी करना क्या शोभा देता है। इससे किस तरह का उदाहरण आप सेट करना चाहते हैं। एक तरफ राजद है जो परिवार मां-बहनों को गाली देता है। वहीं दूसरी तरह उनके सहयोगी हैं जो प्रधानमंत्री के बारे में इस तरह के शब्दों का इस्तेमाल करते हैं।

लोकसभा चुनाव में एक भी सीट नहीं जीत पाए थे ये लोग
चिराग पासवान ने कहा कि इन सब बयानों से इनलोगों की मानसिकता बिल्कुल झलकती है। वहीं तेजस्वी यादव एनडीए हारने वाले बयान पर चिराग पासवान ने कहा कि वो पिछली बार के लोकसभा चुनाव में एक भी सीट नहीं जीत पाए थे। एनडीए ने 40 में से 39 सीटों पर जीत दर्ज की थी। इस बार उनका खाता भी नहीं खुलेगा। 2020 का चुनाव इन्हें भूलना नहीं चाहिए हम लोग अगर एक साथ चुनाव लड़े होते तो आज इनका घमंड टूट गया होता। जनता सब देख रही है, वह जरूर जवाब देगी। बिहार में इस बार हमलोग 40 के 40 सीटों पर जीत दर्ज करने जा रहे हैं।

Back to top button